Must Read: कांग्रेस युवराज राहुल गांधी के बर्कले स्पीच की 10 बड़ी बातें
वाशिंगटन। आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी-बर्कले में छात्रों को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने नोटबंदी, जीडीपी, देश में पनप रही हिंसा से लेकर पार्टी के परिवारवाद तक का जिक्र किया और साथ ही अपनी पीएम उम्मीदवारी पर भी बड़ी बात कही।
आपको बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो सप्ताह के अमेरिकी दौरे पर हैं।
आइए जानते हैं राहुल गांधी के बर्कले स्पीच की 10 बड़ी बातें
Recommended Video


कश्मीर में हमने आतंकवाद खत्म कर दिया था
राहुल गांधी ने कश्मीर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 9 साल मैंने मनमोहन सिंह, चिंदबरम, जयराम नरेश के साथ मिलकर कश्मीर पर काम किया था। जब मैंने शुरू किया था तब कश्मीर में आतंकवाद चरम पर था, 2013 में मैंने मनमोहन सिंह को गले लगाकर कहा कि आप की सबसे बड़ी सफलता कश्मीर में आतंकवाद को कम करना है। हमनें इस पर बड़े भाषण नहीं दिए, हमनें वहां पर पंचायती राज पर काम किया, छोटे लेवल पर लोगों से बात की थी लेकिन कभी प्रचार नहीं किया था। आज एक बार फिर से कश्मीर सुलग रहा है, बीजेपी ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए वहां हिंसा भड़काई है।

बीजेपी के कुछ लोग मेरे खिलाफ...
कांग्रेस युवराज ने कहा कि बीजेपी के कुछ लोग मेरे खिलाफ एजेंडे में लगे हुए हैं। इसलिए मुझे बार-बार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। मेरे हर बयान और मेरे काम को गलत संदर्भ में दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन दुनिया मुझे देख रही है और मेरे काम से मेरे बारे में राय बनाई जानी चाहिए।

सत्ता में अहंकार नहीं होना चाहिए
पहली बार राहुल गांधी ने माना कि साल 2012 में कांग्रेस के अंदर काफी अहंकार आ गया था, जो कि गलत था। किसी भी दल को सत्ता में आने पर अहंकार नहीं होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी की नीति संवाद के जरिए लोगों को साथ लेकर चलने की है। भारत में कोई भी दल सत्ता में 10 साल रहता है तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

नौकरी सृजन की कमी
- नौकरी सृजन की कमी है: राहुल ने कहा कि भारत में अभी भी नौकरी सृजन करने की कमी है, भारत को जॉब क्रिएट करनी होगी।
- मोदी सरकार ने RTI को नुकसान पहुंचाया: राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने सूचना के अधिकार को भारी नुकसान पहुंचाया है, हमने सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए ये कानून बनाया था।
- बीजेपी कंप्यूटर का विरोध करती थी: भारत में जब राजीव गांधी ने कंप्यूटर के बारे में बात की थी, तो उसका विरोध हुआ था।बीजेपी के नेता जो बाद में भारत के प्रधानमंत्री बने थे, उन्होंने भी कंप्यूटर का विरोध किया था।
- हिंसा: मैं अगर हिंसा को नहीं समझता तो और कौन समझेगा, हिंसा ने ही मेरी दादी और पिता को मार डाला, हिंसा का किसी से भला नहीं।

बीजेपी कंप्यूटर का विरोध करती थी

पीएम मोदी की तारीफ भी की और निशाना भी साधा...
नोटबंदी को लेकर भी राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी का फैसला लेते वक्त संसद तक को भरोसे में नहीं लिया। इसका नतीजा देखिए जीडीपी 2 प्रतिशत तक गिर गया। लोगों को रोजगार के मोर्चे पर भी जूझना पड़ रहा है। अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। लेकिन वो मेरे भी पीएम हैं और मुझसे अच्छे वक्ता हैं, वो तो बीजेपी के नेताओं की भी नहीं सुनते हैं स्वच्छ भारत एक अच्छा आइडिया, मुझे भी पसंद है।

वंशवाद पर राहुल ने रखी यह राय
उन्होंने कहा, 'वास्तव में भारत में अधिकांश पार्टियों के अंदर वंशवाद समस्या है। इसलिए हम पर ही मत जाइए। अखिलेश यादव डायनेस्ट (सत्ताधारी परिवारों के वंशज) , स्टालिन भी डायनेस्ट हैं। धूमल के बेटे डायनेस्ट हैं। यहां तक कि अभिषेक बच्चन भी डायनेस्ट हैं... भारत इस तरह से चल रहा है। इसलिए मेरा मतलब है... मुझ पर मत जाए... पूरा देश ऐसे चल रहा है। अंबानी अपना बिजनेस चला रहे हैं और इन्फोसिस में भी यही चल रहा है... तो भारत में यह चल रहा है। मैं कांग्रेस पार्टी में बदलाव चाहता हूं। अगर आप कांग्रेस पार्टी में देखें तो ऐसे बड़ी संख्या में लोग हैं, जो वंशवाद की देन नहीं हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनके पिता, दादा, दादी या परदादा राजनीति में रहे हैं। वे भी हैं। मैं इस बारे में कुछ कर नहीं सकता हूं।' राहुल ने कहा कि असली सवाल यह है कि जो शख्स है, क्या वह सक्षम है? क्या वह संवेदनशील है?

मैं पीएम पद का उम्मीदवार बनने को तैयार हूं
मैं पीएम पद का उम्मीदवार बनने को तैयार हूं। हमारी पार्टी में लोकतंत्र है और अगर पार्टी कहेगी तो मैं जिम्मेदारी लूंगा। हम लोगों की बातें सुनते हैं और इसलिए पार्टी का फैैैैसला ही महत्वपूर्ण होगा।












Click it and Unblock the Notifications