ओडिशा सरकार प्लस III छात्रों के लिए शुरू करने जा रही मुफ्त आईएएस कोचिंग

ओडिशा में सिविल सेवा की तैयारी करने वाले उम्‍मीदवारों की मदद करने के लिए हायर एजुकेशन विभाग ने प्‍लस III छात्रों के लिए एक मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अरविंद अग्रवाल की अध्यक्षता में 20 नवंबर को आयोजित समीक्षा बैठक में छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग सुविधा शुरू करने के संबंध में निर्णय लिया गया।

odisha free ias coching
उच्च शिक्षा विभाग के सलाहकार डॉ तन्मय स्वैन ने बताया सिविल सेवा कैंडीडेट्स के लिए फ्री कोचिंग शुरू करने का उद्देश्‍य उद्देश्य छात्रों को OAS, IAS और JAM जैसी परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए प्रतिस्पर्धी बनाना है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए तैयार किया जाएगा। कॉलेज अपने स्वयं के फंड से कोचिंग सेंटर शुरू करेंगे।

गौरतलब है कि ओडिशा सरकार की ने पहले करोड़ों खर्च करके आईएएस कोचिंग शुरू की लेकिन करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद उसका नतीजा बेहतर नहीं निकला, सिविल सेवा में परिणाम बेहतर नहीं आए। इसके लिए तब बुनियादी ढांचे की कमी को जिम्मेदार ठहराया गया था।

सदन में साझा की गई जानकारी के अनुसार, आठ विश्वविद्यालयों और 50 से अधिक डिग्री कॉलेजों में मुफ्त कोचिंग शुरू की गई। विद्यार्थियों ने नि:शुल्क कोचिंग सुविधा का लाभ उठाया लेकिन प्रतियोगी परीक्षा में कोई सफल नहीं हो सका।

वहीं दूसरे चरण में सरकार ने वर्ष 22019-20 में भुवनेश्वर में सिविल सेवा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए ध्येय इंस्टीट्यूट नामक एक निजी संगठन को शामिल किया। निःशुल्क कोचिंग सुविधा का लाभ उठाने के लिए 99 छात्रों ने रजिस्‍ट्रेशन करवाया, लेकिन इस बार भी कोई भी यूपीएससी परीक्षा में सफल नहीं हो सका। ये ही कारण है कि इस बार छात्र सरकार की नवीनतम पहल की सफलता को लेकर सशंकित हैं।

आईएएस आकांक्षी प्राची प्रत्याशा दाश ने कहा

उड़िया माध्यम के छात्रों की भागीदारी हतोत्साहित करने वाली रही है। अब, उन्हें अपने अंग्रेजी माध्यम के समकक्षों के बराबर होने का अवसर मिलेगा।

संबलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिधु भूषण मिश्रा ने कहा

हमने अपने संबलपुर विश्वविद्यालय में पहले ही पहल कर दी है। हम पश्चिमी ओडिशा विकास परिषद की मदद से एक कोचिंग सेंटर खोल रहे हैं। पश्चिमी ओडिशा में, यूपीएससी में एसटी/एससी छात्रों का प्रतिनिधित्व कम है। हमारा उद्देश्य उनकी संख्या बढ़ाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+