... चौंकाने वाली है इस नई दुल्हन की कहानी

गांव के करीब 35 वर्षीय युवक ने पड़ोस के समाथल गांव निवासी एक ग्रामीण से अपनी शादी कराने को कहा। 15 दिन पहले बनियाठेर के युवक की शादी उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर जिला अंतर्गत किच्छा निवासी एक युवती से हुई थी।
शादी के बाद दो दिन अपनी ससुराल बनियाठेर में रुकी और उसके बाद मायके चली गई। तीन दिन पहले युवती अपने साथ अपनी मां और रिश्ते की एक भाभी को भी अपनी ससुराल बनियाठेर ले आई।
बनियाठेर निवासी ससुरालियों का आरोप है कि दुल्हन ने सब घर वालों को विश्वास में ले लिया और दो दिन पूर्व खाने में कोई ऐसा पदार्थ मिलाया कि सबको नशा हो गया। दुल्हन पति के घर का सारा सामान समेटकर मां समेत चंपत हो गई। किसी वजह से युवती के साथ आई उसकी भाभी बनियाठेर से नहीं निकल पाई। ग्रामीणों को जब पूरा माजरा पता चला तब उन्होंने दुल्हन की भाभी को रोककर उससे पूछताछ शुरू कर दी।
रविवार की शाम को इस युवती को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। मामले पर पूरे गांव को हैरत है कि दुल्हन ने कैसे कर दिखाया यह कारनामा और पति व परिवारीजन बहू की नीयत से कैसे अंजान बने रहे।












Click it and Unblock the Notifications