जयललिता के निधन पर क्या लिखा अपोलो अस्पताल ने?

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में 5 दिसंबर को देर रात 11.30 बजे निधन हो गया। अपोलो अस्पताल ने आधिकारिक रूप से जयललिता की दुखद दुखद मृत्यु की प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में 5 दिसंबर को देर रात 11.30 बजे निधन हो गया। अपोलो अस्पताल ने आधिकारिक रूप से जयललिता की दुखद मृत्यु की प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।

jayalalitha

अपोलो अस्पताल ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि जयललिता को 22 सितंबर को भर्ती किया गया था, उन्हें पानी की कमी और को-मॉर्बिडिटीज की शिकायत थी। मुख्यमंत्री ने क्रिटिकल केयर यूनिट पर थीं और उनकी तबियत में सुधार हो रहा था।

जयललिता को पाइप के जरिए खाना खिलाया जा रहा था, उनका हर वक्त बेहद करीबी से खयाल रखा जा रहा था और हर संभव विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज किया जा रहा था।

जिंदगी से जंग हार गईं जयललिता, कॉर्डिएक अरेस्ट के बाद अपोलो अस्‍पताल में निधन

दुर्भाग्य से 4 दिसंबर को जयललिता को बड़ा दिलका दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत सीपीआर दी गई जिसके बाद उन्हें ईसीएमओ पर रखा गया। यह दुनिया के श्रेष्ठ तकनीक है जिसे जयललिता को दिया गया। लेकिन हमारी श्रेष्ठ कोशिशों के बाद भी जयललिता 11 बजकर 30 मिनट पर हमारे बीच नहीं रही। अपोलो अस्पताल के सदस्य और तमाम लोग जयललिता की मृत्यु से दुखी हैं।

आपको बता दें जयललिता की अंतिम यात्रा के लिए अपोलो अस्पताल से डीएमके के कार्यालय के बीच के पूरे रास्ते में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। तकरीबन तीन किलोमीटर की इस दूरी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+