हेमा मालिनी के करीबी का कोरोना से निधन, बोलीं- बेहद भारी मन से...

नई दिल्ली, मई 10: कोरोना की बेलगाम हुई दूसरी लहर भयावह होती जा रही है। रोजाना 4 लाख से ज्यादा नए केस और बढ़ते मौत के आंकड़ों से जनता से लेकर सरकार भी चिंतित है। इस बीच बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी के 40 साल पुराने निजी सचिव का कोरोना से निधन हो गया, जिसकी जानकारी खुद बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने ट्वीट करके दी।

Hema Malini

सांसद हेमा मालिनी ने अपने साथ निजी सचिव मार्कण्डेय मेहता की फोटो शेयर करते हिए एक इमोशनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि बहुत ही भारी मन से मैंने 40 साल से मेरे सहयोगी रहे सचिव मेहता जी को विदाई दी। वो बहुत मेहनती और समर्पित थे। वह मेरे परिवार का एक हिस्सा थे और हमने उन्हें कोरोना की वजह से खो दिया। वो ऐसी अपरिवर्तनीय और खाली जगह छोड़कर गए हैं, जिसे कभी नहीं भरा जा सकता।

उनके ट्वीट पर बेटी ईशा देओल, रवीना टंडन और गायक पंकज उधास ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की। ईशा देओल ने लिखा कि उनकी हम सभी को बहुत याद आएगी। वो हमारे परिवार के ऐसे सदस्य थे, जो अपूरणीय है। वो आपके लिए सबसे अच्छे और समर्पित इंसान थे। आपकी बहुत याद आएगी मेहता अंकल। उनकी आत्मा को शांति मिले। जानकारी के मुताबिक मार्कण्डेय मेहता एक साउंड रिकॉर्डिस्ट थे। वो साल 1971 में हेमा मालिनी के संपर्क में आए थे, जिसके बाद उन्होंने हेमा मालिनी के सचिव की जिम्मेदारी 1981 से निभाना शुरू किया था। बता दें कि शनिवार को 85 की उम्र में उनका निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+