VIDEO: 'हैलो फ्रेंड्स, भैंस का दूध पी लो', सोशल मीडिया पर छाया बबीता फोगाट का ये वीडियो
इंटरनेट पर पिछले दिनों 'हैलो फ्रेंड्स... चाय पी लो' के वीडियो खूब वायरल हुए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसके कई वर्जन आए थे और अब इसी तरह का एक और वीडियो सामने आया है। ये वीडियो पहलवान बबीता फोगाट का है जो अपने फैंस को चाय तो नहीं, लेकिन कुछ और ऑफर कर रही हैं।
Recommended Video


नई दिल्ली। इंटरनेट पर पिछले दिनों 'हैलो फ्रेंड्स... चाय पी लो' के वीडियो खूब वायरल हुए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसके कई वर्जन आए थे और अब इसी तरह का एक और वीडियो सामने आया है। ये वीडियो पहलवान बबीता फोगाट का है जो अपने फैंस को चाय तो नहीं, लेकिन कुछ और ऑफर कर रही हैं। बबीता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस के साथ ये वीडियो शेयर किया है।

बबीता फोगाट ने शेयर किया वीडियो
पहलवान बबीता फोगाट ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बबीता भैंस का दूध निकाल रही हैं। 6 सेकेंड के इस वीडियो में लाल टीशर्ट और सफेद शॉर्ट्स में बबीता मोढ़े पर बैठकर भैंस से दुध निकालती दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए बबीता ने लिखा, 'हैलो फ्रेंड्स, दूध पिलो।'
'हैलो फ्रेंड्स, दूध पी लो'
बबीता के इस वीडियो को अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लगभग चार हजार लोगों ने इसे लाइक किया है, वहीं 500 से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट। उनका ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि 'हैलो फ्रेंड्स' के वीडियो कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर खूब वायरल हुए थे।

बबीता पर बन चुकी है फिल्म 'दंगल'
बबीता फोगाट पहलवानी में भारत का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने 2014 और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में बबीता ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। वहीं 2012 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्ट पदक जीता था। बबीता मशहूर फोगाट बहनों में से एक हैं, जिनपर बॉलीवुड फिल्म 'दंगल' बनी है।












Click it and Unblock the Notifications