LOC पर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी, एक जवान शहीद

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तान सीज फायर का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है। आज एक बार फिर से पाकिस्तान की सेना ने एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। जानकारी के अनुसार आज लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारत और पाकिस्तान के बीच भारी गोलीबारी हुई। यह गोलीबारी सुंदरबनी सेक्टर में हुई। सेना के सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान एलओसी से घुसपैठियों को भारत की सीमा में दाखिल करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान भारत ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुहंतोड़ जवाब दिया। यह गोलीबारी अभी भी जारी है।

Recommended Video

    Pakistan ने LoC पर की भारी Firing, Indian Army को ऐसे देना पड़ा जवाब | वनइंडिया हिंदी
    ceasefire

    इससे पहले रविवार को पाकिस्तान की ओर से सीज फायर उल्लंघन में एक जवान घायल हो गया था, जिसके बाद जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज जवान की मृत्यु हो गई। बता दें कि आज भी पाकिस्तान की ओर से सीमा पर सीजफायर उल्लंघन किया था, आज सीजफायर का उल्लंघन सुबह तकरीबन 9.45 बजे हुआ था। पाकिस्तान की ओरे से सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+