भारी बारिश ने लगाया मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक, पढ़िए 10 लेटेस्ट अपडेट
मुंबई। कभी ना रूकने वाली और कभी ना सोने वाली मुंबई की रफ्तार पर उस वक्त ब्रेक लग गया, जिस वक्त बारिश का कहर मायानगरी पर बरपा। देश की धड़कन कहे जाने वाले इस शहर का हाल देखकर देश का हर नागरिक चिंतित है और ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहा है कि अब बारिश को बंद कर दो।
आइए जानते हैं मुंबई बारिश से जुड़े 10 लेटेस्ट अपटेडस को
Recommended Video

Mumbai Rain: अब भी डूबी है मुंबई, हार्बर लाइन है बंद, जानें ताज़ा अपडेट । वनइंडिया हिंदी
- लगातार हो रही बारिश की वजह से अब तक शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं,
- इस वजह से शहर में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।
- तीन मौतें विक्रोली में दो इमारतों के ढहने से हुई हैं।
- जबकि तीन लोग पानी में बहने के कारण मौत के शिकार हुए हैं।
- फिलहाल रात दो बजे से बारिश रूकी हुई है लेकिन बारिश के बाद से खूबसूरत मुंबई एकदम बदसूरत नजर आ रही है, जगह-जगग पानी भरा हुआ है, कीचड़ से सड़कें पटी हैं।
- हालात के मद्देनजर अंधेरी से घाटकोपर के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।
- जबकि मुंबई के कुर्ला से डोंबिवली के बीच रेल सेवा शुरू की गई है।
- भारतीय नौसेना ने CST स्टेशन पर फंसे लोगों के लिए सुबह ब्रेकफास्ट का इंतजाम किया
- मुंबई की सेंट्रल लाइन पर हालात सुधरे।
- एयरपोर्ट पर सेवाएं बहाल हो गई हैं।













Click it and Unblock the Notifications