दिल्ली-एनसीआर में दो दिन तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में दो दिन तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विबाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार (22-23 सितंबर) को राजधानी दिल्ली, एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तेज बारिश की भविष्यवाणी है। विभाग ने आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Heavy rainfall in Uttarakhand Himachal Pradesh Haryana Chandigarh Delhi NCR Sept 22-23rd says IMD

दिल्ली एनसीआर में बीते कई दिनों से बारिश नहीं हुई है, हालांकि मुंबई और देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इन राज्यों के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी भारी बारिश की बात मौसम विभाग ने कही है। मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, केरल और कर्नाटक के कोस्टल एरिया में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मुंबई में मौसम विभाग ने फिर से हाई अलर्ट जारी किया है। यहां दोपहर में हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के मुताबिक मुंबई के तटों पर 4 से 5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मुंबई में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मुंबई में हो रही बारिश की वजह से जनजीवन ठप है। वहां लगातार उड़ानों में देरी हो रही है तो रेलों के भी रूट बदले जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+