Delhi Rain: बारिश की वजह से दिल्ली में उखड़े पेड़, सड़कें जलमग्न
दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है।
नई दिल्ली, 21 अगस्त: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार से हो रही लगातार बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी खड़ी हो गई है। रातभर हुई बारिश के बाद आईटीओ-प्रगति मैदान रोड, क्नॉट प्लेस, मिंटो ब्रिज और आजादपुर अंडरपास सहित दिल्ली में कई मुख्य मार्गों पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़िए, दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट
LIVE Feed
















Click it and Unblock the Notifications