घनघोर घटा, मदहोश हवा छाई रे...मध्य प्रदेश के लोग गुनगुनाएंगे
भोपाल। घनघोर घटा आई, मदहोश हवा छाई रे....। कुछ मध्य प्रदेश में कुछ ठंडा मौसम आएगा तो लोग यही कुछ गुनगुनाते नजर आएंगे। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि मध्य प्रदेश राज्य में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। घटा छा सकती है, ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनो में भी मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य के तापमान में उछाल का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.2 डिग्री, ग्वालियर का 28.6 तथा जबलपुर का 26़.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.4 डिग्री, ग्वालियर का 36.8 डिग्री तथा जबलपुर का 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications