Heavy Rain in Himachal Pradesh: भारी बारिश से 17 की मौत, करोड़ों की संपत्ति पानी में बही, PM ने ली जानकारी
heavy rain in himachal pradesh: पहाड़ों में इन दिनों जबरदस्त बारिश हो रही है। कई जगहों पर बाढ़ के हालात है। पीएम मोदी ने हिमाचल सीएम से बात कर हालात का जायजा लिया है।
Himachal Pradesh Flood: पहाड़ों में अत्यधिक बारिश को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर हालात का जायजा लिया है। उन्हें केंद्र से हर संभव का मदद का आश्वासन दिया है।
पीएम मोदी ने सीएम से हिमाचल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जान माल को हुए नुकसान की जानकारी ली।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पीएम को जानकारी दी कि राज्य के कई जिले बाढ़ व अत्यधिक बारिश से प्रभावित हो रहे हैं। हिमाचल में बारिश से हुई भारी नुकसान पर सीएम ने पीएम से सहायता मांगी है।
हिमाचल सीएम ने पीएम को जानकारी दी कि राज्य सरकार पूरे हालात पर नजर रखे हुए है। भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बिजली-पानी की आपूर्ति व्यसथा भी चरमरा गई।












Click it and Unblock the Notifications