देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, राजस्थान में जारी हुआ Yellow Alert

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है, विभाग ने राज्य के 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, विभाग के मुताबिक आज बांसवाड़ा, चित्तौड़, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर जिले में भारी बारिश हो सकती है,प्रशासन ने लोगों को सजग रहने के लिए कहा है, IMD ने कहा है कि 23 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

तो वहीं देश के कई राज्यों में भी आज बारिश की आशंका है, मौसम विभाग ने आज अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, केरल-माहे, तटीय दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका व्यक्त की है, इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, दक्षिण गुजरात क्षेत्र, मराठावाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी अलग-अलग स्थानों पर आज भारी बारिश के आसार हैं।

Recommended Video

    India Weather: Kerala,Odisha, Pune में झमाझम बारिश, इन राज्यों में Red Alert | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान

    दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान

    तो वहीं उमस से जंग लड़ रही दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान है और हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है, आपको बता दें कि यहां पिछले 10 दिनों से लगातार उमस भरी गर्मी पड़ रही है, विभाग ने इससे पहले कहा था कि दिल्ली में हल्कीफुल्की ही बारिश होगी और मौसम शुष्क ही रहेगा, सितंबर के दौरान अभी तक राजधानी में सामान्य से 75 प्रतिशत तक बारिश कम हुई है।

    यहां पर आज मूसलाधार बारिश होने के आसार

    यहां पर आज मूसलाधार बारिश होने के आसार

    भारतीय मौसम विभाग ने सिक्किम और उप हिमालय पश्चिम बंगाल में भी अच्छी-खासी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है, विभाग की मानें तो इन स्थानों पर आज भी हल्की सी मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी, तो वहीं असम, मेघालय और नगालैंड में ज्यादातर स्थानों पर आज मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    तो वहीं स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड में कई स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है। जबकि तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, पूर्वी व दक्षिणी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंतरिक तमिलनाडु में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है जबकि दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+