दिल्ली-राजस्थान में गर्मी का तांडव जारी, मानसून को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट
नई दिल्ली। भीषण गर्मी की मार सह रहे दिल्ली वासियों के लिए राहत की खबर है, भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में मानससून का आगमन 25 जून के आसपास होगा और बारिश काफी अच्छी होगी, भारत के मौसम विज्ञान विभाग के उपमहानिदेशक आनंद शर्मा ने कहा है कि 22 जून से 24 जून के बीच स्थितियां अनुकूल बन रही हैं, इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हिमालय के पहाड़ी इलाकों में मानसून का आगमन होगा। 25 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है।
Recommended Video

राजधानी में जारी है गर्मी का तांडव
मालूम हो कि दिल्ली में गुरुवार को पारा 46 डिग्री तक चला गया फिलहाल आज शाम यहां हल्की बारिश के आसार हैं तो वहीं राजस्थान भी लू से परेशान है, देश के उत्तरी राज्यों में दोपहर के वक्त चल रही लू अगले दो-तीन दिन जारी रहेगी तो वहीं पंजाब, हरियाणा में गर्मी ने लोगों को तंग किया हुआ है, जबकि एमपी,बिहार-झारखंड में मानसून की बारिश जारी है।
यूपी के इन शहरों में आंधी और बारिश की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कन्नौज, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, हरदोई, इटावा, औरैया, प्रतापगढ़, फतेहपुर, हमीरपुर, प्रयागराज और सीतापुर में भी आंधी और बारिश की आशंका है, जिसके मद्गेनजर अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब और हरियाणा में भी आज आंधी-तूफान की आशंका
मानसून की वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला चालू है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ आया है, जिसके कारण देश के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका है, आईएमडी ने कहा है कि आज जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड,पंजाब और हरियाणा में भी आज आंधी-तूफान की आशंका है, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण भारत में भी होगी बारिश
तो वहीं दक्षिण भारत यानी तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, और गोवा- कोंकण क्षेत्र में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश की आशंका है, यहां तेज हवाएं चल रही है, जबकि स्काईमेट के मुताबिक देश में अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगह भारी वर्षा का भी अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications