Weather: दिल्ली में आज भी चलेगी 'लू', यूपी में वक्त से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, मेघालय में भूकंप के झटके
नई दिल्ली, 13 जून। पूरा उत्तर भारत प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं, हर किसी को बस मानसून की बारिश का इंतजार है, दिल्ली में इस वक्त आग के शोले बरस रहे हैं लेकिन इस स्थिति से जल्द लोगों को निजात मिल सकती है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 15 जून से के बाद से दिल्ली के मौसम में परिवर्तन हो सकता है और 16 जून से बारिश की संभावना बनी हुई है। तो वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने के आसार हैं तो वहीं न्यूनतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रह सकता है और दिन में 'लू' चलेगी।
Recommended Video

यूपी में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी और यूपी, बिहार, उत्तराखंड, एमपी में भी मौसम में परिवर्तन हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार सीधे यूपी में मानसून दस्तक देने वाला है। इस बार राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी।

आज भी पारा चालीस पार ही रहने वाला
मौसम विभाग के मुताबिक 15 से लेकर 20 जून तक के बीच यूपी में जोरदार बारिश होने के आसार हैं और हो सकता है ये बारिश प्री-मानसून ना होकर मानसूनी बारिश हो। हालांकि राज्य में आज भी पारा चालीस पार ही रहने वाला है।

असम, मेघालय, सिक्किम में भारी बारिश के आसार
वहीं दूसरी और से मानसून के कारण मुंबई, गोवा, कोंकण और पूर्वोत्तर में जमकर बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर आज भी असम, मेघालय, सिक्किम में भारी बारिश के आसार हैं।
मेघालय में भूकंप के झटके
भारी बारिश के कारण मेघालय में कई जगहों में भूस्खलन भी हुआ है तो वहीं दूसरी ओर आज सुबह 6:32 बजे वहां भूकंप के झटके भी महसूस किए गए हैं।भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 दर्ज की गई, हालांकि किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।तो वहीं आज तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्रा में बारिश होने का अनुमान है।
तमिलनाडु और कर्नाटक में भी बादल बरस सकते हैं
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, महाराष्ट्र, कोंकण क्षेत्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश , पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी बादल बरस सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications