हृदय रोग से भारत में सर्वाधिक मौतें इसलिए रखिए हार्ट का खास ख्याल
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में हर 1 लाख जनसंख्या पर 235 लोगों को हृदय रोग होते हैं लेकिन भारत में 272 को यह बीमारी होती है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओर से जो मार्गदर्शिका जारी की गई है उसके मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा हृदय रोगी भारत में हैं। इसके अलावा देश में सर्वाधिक मौतें भी इस रोग के कारण होती हैं।

भारत में 272 को हार्ट की बीमारी
रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में हर 1 लाख जनसंख्या पर 235 लोगों को हृदय रोग होते हैं लेकिन भारत में 272 को यह बीमारी होती है जिसके लिए हर इंसान को काफी सजग रहने की आवश्यकता है, रिपोर्ट के मुताबिक हर इंसान को अपनी लाइफ स्टाइट में बदलाव करना काफी जरूरी है।

वॉक करें
प्रत्येेेक इंसान सुबह और शाम के समय पैदल चलें, मात्र 15-30 मिनट की वॉक आपके लिए वरदान है। आधे घंटे की वॉक आपको तन-मन से सुंदर बना सकती है।

नमक-वसा कम
भोजन में नमक और वसा की मात्रा कम कर लें, जिससे कोलेस्ट्राल ना बढ़ने पाये। नमक का सेवन जितना कम होगा आप उतने हेल्दी होंगे।

तनावमुक्त जीवन
तनावमुक्त जीवन जिएं। तनाव अधिक होने पर योगा करें, पर्याप्त नींद ले और खुश रहें। टाइम से सोएं और टाइम से जगें। अगर आप सीटिंग जॉब वाले इंसान हैं तो ऑफिस में चाय-कॉफी कम ही पीजिये, अगर मन करे तो आप ग्रीन टी और जूस का सेवन करें जो आपको फ्रेश भी करेगा और हेल्दी भी रखेगा।

हेल्दी डाईट लें
हेल्दी डाईट लें, जंक फूड से बचें और खूब पानी पियें और खुश रहने की कोशिश करें। अपने फूड में आप ताजे फलों और सब्जियों को जगह दीजिये, ऑयली फूड से दूर रहिए और अगर आपको मीठी चीज खाने का मन करें तो आप मीठे फल खाइये और टीवी देखते वक्त डिनर ना करें।

नो स्मोकिंग -नो एल्कोहल
घर पर धूम्रपान ना करें और ना ही शराब का सेवन करें, ये दोनों ही चीजें हार्ट के लिए घातक हैं। स्मोकिंग जहां सीधे आपके दिल को खराब करती है वहीं एल्कोहल से वजन बढ़ता है जो कि आपके लीवर के लिए सही नहीं है।

मेडिकल चेकअप
तीस के पार वाले हर एक इंसान को साल में अपना मेडिकल चेकअप एक बार जरूर कराना चाहिए। इस चेकअप में रक्तचाप, कॉलेस्ट्राल, ग्लोकोज स्तर, वजन और बॉडी मास इंडेक्स का टेस्ट होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications