India Corona केस में उछाल से कैसे निपटेगा? दिल्ली-मुंबई-UP के अस्पताल अलर्ट, केंद्र भी मुस्तैद, जानिए हर अपडेट

India Coronavirus केस के उछाल की चुनौती से कैसे निपटेगा? ये सवाल इसलिए क्योंकि, गत चार महीनों के बाद रिकॉर्ड केस रिपोर्ट किए गए हैं। जानिए, दिल्ली-मुंबई-UP के अस्पतालों की तैयारी।

India Corona

Health Ministry कोरोना विस्फोट से अलर्ट मोड में दिख रही है। पिछले चार महीनों के बाद रिकॉर्ड संख्या में सामने आ रहे Covid Positive मामलों के कारण दिल्ली-मुंबई और उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के अनुसार अस्पतालों को तैयार किया जा रहा है। चिंताजनक हालात के बीच India Corona virus मामलों में उछाल से कैसे निपटेगा? ये जानने के लिए पढ़िए रिपोर्ट

राज्यों से केंद्र सरकार ने क्या कहा

केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्यों के साथ मीटिंग में कोविड-19 और कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा की। कोरोना प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की तैयारियों का जायजा लिया गया। कोरोना संक्रमित पाए जाने पर नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग (whole genome sequencing) कराने पर ध्यान देने के साथ निगरानी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

India Corona

अस्पतालों की तैयारियों को परखने का समय

कोरोना केस में उछाल के मद्देनजर किस तरह के बचाव के उपाय किए जाएं? इस संबंध में केंद्र सरकार ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रालयों से कहा है कि आरटी-पीसीआर जांच की संख्या बढ़ाई जाए। इसके साथ-साथ अचानक कोरोना के दर्जनों मामलों की रिपोर्ट जैसी इमरजेंसी सिचुएशन में अस्पतालों की परिचालन तैयारी कैसी होनी चाहिए, जिससे मरीजों और अस्पतालों में लोग पैनिक न हों, इसकी समीक्षा के लिए केंद्र ने राज्यों से कोविड-19 अस्पतालों के साथ-साथ दूसरे हॉस्पिटल में भी मॉक ड्रिल करने का आह्वान किया है।

दिल्ली के अस्पतालों में मॉक ड्रिल

देश में लगातार बढ़ते COVID-19 मामलों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा के लिए मॉक ड्रिल किया। रविवार को दिल्ली के अस्पतालों में मॉक ड्रिल के बीच रविवार को 153 नए कोविड-19 केस रिपोर्ट किए गए।

एंबुलेंस-ऑक्सीजन और इमरजेंसी की समीक्षा

कोविड-19 मामलों में उछाल के बीच तैयारियों की समीक्षा के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। ड्रिल के दौरान एंबुलेंस, प्रवेश सुविधा, आपातकालीन सेवाएं, कोविड-19 वार्ड, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की उपलब्धता सहित कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बाकी व्यवस्थाओं का भी विश्लेषण किया।

LNJP में 20 डॉक्टरों की टीम

दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में COVID-19 रोगियों के लिए सबसे बड़ा माना जाता है। संक्रमित रोगियों के लिए 450 बेड रिजर्व किए गए हैं। LNJP में चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार के अनुसार, अस्पताल में लगभग 2,000 बेड हैं, जिनमें से 450 को कोरोना संक्रमित रोगियों के लिए आरक्षित किया गया है। सभी ऑक्सीजन बेड हैं। दो कोरोना रोगियों का इलाज हो रहा है। एक महीने पहले तक, इस अस्पताल में एक भी कोरोना ​​मरीज नहीं था। कोविड मरीजों के लिये 20 डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। नये चिकित्सकों को कोविड वार्ड के लिये ट्रेनिंग दी जा रही है।

डॉक्टरों के परामर्श की कुछ जरूरी बातें-

  • मौजूदा कोविड-19 वैरिएंट से संक्रमिक लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं।
  • LNJP में सभी बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई और वेंटिलेटर
  • बाइपैप मशीनों और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक
  • अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था
  • दो हजार बिस्तरों के लिए बिना किसी बाहरी सहयोग के हर दिन 45 टन ऑक्सीजन का उत्पादन

अभी पाबंदियों की जरूरत नहीं

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के अनुसार, दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराई गई। तैयारियों के मद्देनजर कमियों को दूर किया जाएगा। अस्पतालों में पाबंदियों के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, अभी कोई बड़ा कदम उठाने की जरूरत नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से चर्चा कर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

मुंबई के अस्पताल में कोरोना वार्ड खुले

कोरोना मामलों में उछाल के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के अस्पतालों में भी कोविड-19 वार्ड को फिर से खोला गया है। कुछ निजी अस्पतालों में कोविड-19 वार्ड दोबारा खोले जा रहे हैं। हर दिन गिने-चुने कोरोना केस रिपोर्ट हो रहे हैं। कुछ अस्पतालों में कोरोना मामलों में उछाल के कारण मास्क और कोविड-19 परीक्षण के प्रोटोकॉल बढ़ा दिए हैं।

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कड़े प्रोटोकॉल

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड -19 के 397 नए मामले दर्ज किए। अक्टूबर के बाद पहली बार राज्य में एक्टिव कोरोना केस 2,000 के पार चले गए। वर्तमान में मुंबई में कोविड-19 के 43 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 21 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के सबसे बड़े अस्पतालों में एक, लीलावती अस्पताल के सीईओ डॉ वी रविशंकर ने बताया कि उन्होंने कोविड मामलों में उछाल के बीच 15 बेड का ट्राइएज वार्ड और आईसीयू तैयार किया है। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मास्क लगाने जैसे कड़े प्रोटोकॉल लागू किए हैं।

हॉस्पिटल में गिने-चुने मरीज, गंभीर स्थिति नहीं

बॉम्बे अस्पताल में डॉ गौतम भंसाली ने कहा, कि कोविड रोगियों को भर्ती करने के लिए 10 बिस्तरों वाला वार्ड तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन अब तक किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। हीरानंदानी अस्पताल के सीईओ डॉ सुजीत चटर्जी के अनुसार रोजाना 1-2 कोरोना मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। किसी की हालत गंभीर नहीं है।

अधिकांश कोविड मरीज सेवनहिल्स में भर्ती

अधिकांश कोविड-19 रोगी सेवनहिल्स अस्पताल में भर्ती हैं। इसका संचालन नगर निकाय करता है। यहां के अधिकारी डॉ. महारुद्र कुंभार ने बताया कि 30 मरीज हैं। पांच गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में हैं। उन्होंने बताया, कोरोना वार्ड को तैयार रखा गया है। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें कुछ ही घंटों में चालू किया जा सकता है। कस्तूरबा अस्पताल में भी कोविड मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।

कोरोना वार्ड के लिए BMC के निर्देश का इंतजार

हीरानंदानी अस्पताल के सीईओ डॉ सुजीत चटर्जी के अनुसार, जब तक बीएमसी उन्हें निर्देश नहीं देती तब तक कोविड वार्ड शुरू करने का इरादा नहीं। राज्य सरकार के जेजे ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स और सेंट जॉर्ज को कोविड रोगियों को भर्ती के लिए समर्पित किया गया है। मुंबई में दवाओं को स्टॉक कर लिया गया है। पीपीई किट, ऑक्सीजन सप्लाई की जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है। पुरुष और महिला वार्ड अलग-अलग हैं। साथ ही एक आईसीयू को स्टैंडबाई पर रखा गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: लगातार बढ़ रहे केस, एक दिन में Covid 19 के 1890 नए मामले|वननइंडिया हिंदी

    UP में कोरोना विस्फोट! केंद्र सरकार की तैयारियां

    गौरतलब है कि सोमवार को यूपी के लखीमपुर खीरी में कोरोना विस्फोट जैसे हालात दिखे। एक ही स्कूल की 37 बच्चियों को कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद इन लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। बता दें कि COVID केस में उछाल को लेकर देश के छह राज्यों को केंद्र ने अलर्ट किया था। अगर COVID के मामले बढ़ेंगे तो दिल्ली पर भी असर हो सकता है। ऐसे में AAP सरकार मॉक ड्रिल कर रही है। मुंबई में भी स्वास्थ्य ढांचा दुरुस्त किया जा रहा है। अन्य राज्यों से भी ऐसी ही रिपोर्ट्स सामने आई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+