कोरोना संक्रमण से बचने के लिए व्यक्ति पर कीटाणुनाशक स्प्रे को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को कोरोना संक्रमण के मामले में कीटनाशक का स्प्रे करने से जुड़ी खबरों पर गाइडलाइन जारी की गई है। मंत्रालय की ओर से साफ किया गया है कि किसी भी

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को कोरोना संक्रमण के मामले में कीटनाशक का स्प्रे करने से जुड़ी खबरों पर गाइडलाइन जारी की गई है। मंत्रालय की ओर से साफ किया गया है कि किसी भी तरह की स्थिति में किसी भी व्यक्ति पर कीटाणुनाशक का स्प्रे नहीं किया जा सकता है। इससे कोरोना का संक्रमण खत्म नहीं होता है बल्कि जिस पर ये छिड़काव होगा, उसके दूसरी तरह की कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Recommended Video

    Coronavirus Patients का आंकड़ा 15712 पहुंचा, 24 घंटे में 1334 नए केस और 27 की मौत | वनइंडिया हिंदी
     कोरोना संक्रमण से बचने के लिए व्यक्ति पर कीटाणुनाशक के स्प्रे को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी गाइडलाइन में कहा गया है, हमसे कई लोगों ने कोरोना संक्रमण में कीटनाशक के स्प्रे से जुड़े सवाल पूछे हैं। ऐसे में हम साफ करना चाहते हैं कि सोडियम हाइपोक्लोराइट और दूसरे ऐसे केमिकल का स्प्रे किसी व्यक्ति पर नहीं किाया जा सकता है। इससे संक्रमण खत्म नहीं होता है, क्योंकि कोरोना वायरस इंसान के शरीर के भीतर होता है ना कि बाहर। साथ ही इस तरह के केमिकल का किसी इंसान पर स्प्रे उसकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इसका उसके दिमाग पर भी असर हो सकता है। ऐसे में किसी हालत में ये स्प्रे किसी इंसान पर नहीं किया जा सकता है।

    बता दें कि ऐसी कई घटनाएं सामने आई थीं जब किसी दूसरे प्रदेश से आए लोगों पर इस तरह से स्प्रे कर दिया गया। इसे कुछ लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचने का तरीका बताया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि ये एकदम गलत है।

    बता दें कि देश और दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक कुल 15,712 मामलों की पुष्टि हुई है। कोरोना से 507 लोगों की मौत हो गई है । इस समय देश में 12,974 लोगों का इलाज जारी है और 2230 लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 1,334 मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+