स्‍वास्‍थ मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा- लोगों को मंकीपॉक्स से डरने की जरूरत नहीं है

नई दिल्ली, 02 अगस्‍त: देश में मंकीपॉक्स के तेजी से बढ़ मामलों के बीच सेंट्रल हेल्‍थ मिनिस्‍टर मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को नागरिकों को इससे ना घबराने की बात कही। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा उनके विभाग के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

hm

मंकीपॉक्स से डरने की जरूरत नहीं है

संसद मानसून सत्र के दौरान मनसुख ने कहा 'मंकीपॉक्स से डरने की जरूरत नहीं है, राज्य सरकारों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हमने भारत सरकार की ओर से नीति आयोग के एक सदस्य की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का भी गठन किया है। इस टास्क फोर्स के सुझाव के आधार पर हम आगे क्‍या कदम उठाए जाने हैं इस पर अध्‍ययन कर रहे हैं।

विशेषज्ञ टीम राज्‍य सरकारों का इसके लिए मार्गदर्शन कर रही है

मंत्री ने कहा अगर केरल की राज्य सरकार को केंद्र सरकार से किसी भी तरह की मदद की जरूरत होगी तो उन्‍हें तुरंत मदद दी जाएगी। उन्‍होंने बताया कि मंकीपॉक्‍स से बचाव और इलाज तक केंद्र सरकार की विशेषज्ञ टीम राज्‍य सरकारों का इसके लिए मार्गदर्शन कर रही है। उन्‍होंने कहा कि मंकीपॉक्‍स जैसे ही दुनिया में फैला तभी से भारत ने तैयारी शुरू कर दी थी। केरल में जब पहला मंकी पॉक्‍स का मामला सामने आया तभी हमने सभी राज्यों को दिशानिर्देश जारी किए थे। उन्‍होंने ये भी जानकारी दी कि अंतराष्‍ट्रीय सरकार को एक लेटर लिख कर यात्रियों की स्क्रीनिंग रिपोर्ट भी संबंधित अधिकारियों को भेजने के लिए कहा है।

निरंतर सतर्कता से इसे कंट्रोल कर सकते हैं

इसके साथ ही मंत्री ने कहा अगर परिवार में किसी को मंकीपॉक्स हुआ है, तो उससे 12-13 दिनों तक दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है और इस तरह मंकीपॉक्‍स को कट्रोल किया जा सकता है। निरंतर सतर्कता से हम इसे अच्छी तरह नियंत्रित कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+