कोरोना वैक्सीन तैयार करने में वैज्ञानिक मानदंडों से नहीं करेंगे समझौता: स्वास्थ्य मंत्री
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने गुरुवार को दक्षिण एशिया में कोरोना वैक्सीन को लेकर एक अंतर-मंत्रालयी बैठक में हिस्सा लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन तैयार करने में, ट्रायल और दूसरी प्रक्रिया में वैज्ञानिक मानदंडों से किसी तरह का समझौता नहीं हो, इसका हम पूरा ध्यान रख रहे हैं। विश्व बैंक की ओर से आयोजित इस बैठक में डॉ हर्षवर्धन ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कई बातें कहीं।
Recommended Video

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 260 वैक्सीन विभिन्न चरणों में हैं, इनमें से आठ भारत बन रही हैं। इन आच में से तीन वैक्सीन स्वदेशी हैं। सभी वैक्सीन को लेकर हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि सुरक्षा से लेकर उनके प्रभावी होने तक के वैज्ञानिक और नियामक मानदंडों पर कोई कमी ना रहे।
देश में कोरोना वैक्सीन की तैयारियां लगातार चल रही हैं। वहीं कोरोना के नए मामले आने का सिलसिला भी जारी है। ब्रिटेन में टीकाकरण अभियान शुरू भी गया है। बहरीन, कनाडा और कई देसों में भी जल्दी वैक्सीनेशन का काम शुरू हो सकता है। भारत में भी इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत तक वैक्सीन आने की बात कही जा रही है।
देश में कोरोना के कुल मामले 98 लाख के करीब पहुंच गई है। इसमें 3 लाख 62 हजार एक्टिव मामले हैं। वहीं अब तक 92 लाख लोग रिकवर हुए हैं। कोरोना से देश में 1,42,214 मौतें अब तक हो चुकी हैं। वहीं दुनियाभर में कोरोना के कुल मामले अब छह करोड़ के पार पहुंच गए हैं और इससे मरने वालों की संख्या साढ़े 15 लाख के पार हो गई है। खासतौर से अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना का प्रकोप ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications