स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन कोरोना वैक्सीन पर विश्वास कायम करने के लिए खुद करेंगे ये काम
नई दिल्ली- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने भरोसा दिया है कि अगले साल की पहली तिमाही तक कोविड-19 का वैक्सीन उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाने के आसार हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी मिलने में ज्यादा देरी ना लगे इसके लिए भी आम सहमति बनाने की कोशिशें चल रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि लोगों को कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह लोगों को भरोसा दिलाने के लिए खुद पहली कोरोना वैक्सीन लेने के लिए तैयार हैं।
Recommended Video

अगले साल की पहली तिमाही में वैक्सीन आने की संभावना
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने रविवार को कहा है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन अगले साल के शुरुआती तीन महीने में तैयार हो जाना चाहिए। संडे संवाद नाम के ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि अगर लोगों में कोविड-19 वैक्सीन को लेकर किसी तरह की आशंका होगी तो उनमें विश्वास कायम करने के लिए वह पहला वैक्सीन खुद लेंगे। उन्होंने कहा कि, 'हालांकि वैक्सीन की लॉन्च के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है, हो सकता है कि यह 2021 की पहली तिमाही में तैयार हो जाए।' उन्होंने यह भी बताया कि जब भी वैक्सीन आ जाएगा, इसमें फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर, वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को इसे लगवाने में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि वैक्सीन पहले उन्हें ही दी जाएगी, जिन्हें उसकी सबसे पहले जरूरत होगी, चाहे किसी की कितनी भी खर्च करने की क्षमता क्यों ना हो।

पहला टीका खुद लगाने के लिए तैयार- स्वास्थ्य मंत्री
डॉक्टर हर्षवर्धन का कहना है कि वैक्सीन की सुरक्षा, उसकी कीमतें उत्पादन की टाइमलाइन को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। उन्होंने ये भी कहा कि 'अगर लोगों को भरोसा नहीं होगा तो मैं कोविड-19 का पहला टीका खुद अपने ऊपर लगवाने के लिए तैयार हो जाऊंगा। कोविड-19 वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए एक आम सहमति बनने की जल्द संभावना है, खासकर वरिष्ठ नागरिकों और जो लोग बेहद जोखिम भरे माहौल में काम कर रहे हैं उनके लिए।' लोगों के साथ सोशल मीडिया पर संवाद के दौरान उन्होंने माना कि 'सरकार को रेमडेसिविर जैसी दवाओं की कथित कालाबाजारी की जानकारी मिली है और सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन से कहा गया कि वह अपने राज्यों के समकक्षों के साथ मिलकर इसपर कार्रवाई करें।'

बेहतर क्वालिटी की पीपीई बना रही हैं 110 स्वदेशी कंपनियां
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के खिलाफ जंग में देश के योगदान के बारे में कहा कि देश में अच्छे स्टैंडर्ड का पीपीई तैयार करने वाला एक भी भारतीय उत्पादक नहीं थी, जबकि आज देश में करीब 110 बेहद उच्च गुणवत्ता वाले स्वदेशी उत्पादक हो चुके हैं। आज देश न केवल अपनी पीपीई आवश्कताओं की पूर्ति करने की स्थिति में है, बल्कि दूसरे देशों को भी मदद के लिए निर्यात करने की स्थिति में है। बता दें कि रविवार को सुबह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक दिन में कोरोना मरीजों की संख्या में 94,372 का इजाफा हुआ है और भारत में संक्रमण की कुल संख्या 47,54,356 पहुंच चुकी है। वहीं 24 घंटों में इससे 1,114 लोगों की मौत हुई और कुल मौतों की संख्या भी बढ़कर 78,586 तक पहुंच चुकी है। हालांकि, सुकून की बात ये है कि 37,02,595 मरीज इससे स्वस्थ भी हो चुके हैं।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications