कोरोना से उबर चुके लोगों को च्यवनप्राश और हल्दी के दूध का सेवन करने की सलाह, पढ़ें नई गाइडलाइन
नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है, क्या आम और क्या खास सभी इस महामारी की चपेट में हैं, रविवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 47 लाख को पार कर गई है और पिछले 24 घंटे में कोरोना के 94,372 नए मामले सामने आए हैं और 1114 लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान गंवाई है तो इसी बीच इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके लोगों के लिए गाइडलाइन जारी की है, मंत्रालय ने च्यवनप्राश, हल्दी दूध का सेवन करने की सलाह दी है।

पढ़ें गाइडलाइन
- कोरोना बीमारी से उबर चुके लोगों को च्यवनप्राश खाने, हल्दी का दूध पीने, योग और घूमने की सलाह दी हैं।
- घर से बाहर निकलते वक्त हमेशा मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।
- हमेशा गर्म पानी का सेवन करें, बाहर खाने-पीने से बचें।
- इम्युनिटी बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक दवाएं लें।
- आयुष मंत्रालय के निर्देशों का पालन करें।
- हल्की या मध्यम एक्सरसाइज करें।
- रोजाना योगासन, प्राणायाम और मेडिटेशन करें।
- इलाज करने वाले डॉक्टर ने सांस की एक्सरसाइज जैसे बताई हो वैसे करें।
- सुबह या शाम वॉक करें और हमेशा डॉक्टर के संपर्क में रहें।
- संतुलित आहार लें।
- पर्याप्त नींद लें और आराम करें।
- धूम्रपान और शराब से परहेज करें।
- घर पर सेल्फ हेल्थ मॉनिटरिंग करें जैसे कि टेंपरेचर, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि चेक करें।
- अगर सूखी खांसी या गले में खराश बनी हुई है तो गरारे करें और भाप लें/ इसमें औषधि या मसाले का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- एलोपैथिक डॉक्टर या आयुष डॉक्टर की बताई दवाई लें।
- जागरुकता बढ़ाने के लिए कोरोना से ठीक हुए मरीज अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से अपने अनुभव साझा कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications