Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ये बिल्कुल राहुल जैसा दिखता है..', जब Rahul Gandhi का ये लुक देख धोखा खा गईं सोनिया गांधी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का एक ऐसा लुक रहा जिसे देखकर उनकी मां सोनिया गांधी भी धोखा और बोल दिया था कि ये तो राहुल जैसा दिखता है।

rahulinpunjab

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लुक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान काफी चर्चा में रहा। कन्‍याकुमारी से जब ये यात्रा शुरू हुई तो राहुल गांधी की ब्रांडेड व्‍हाइट टी शर्ट की कीमत चर्चा में रही। इसके बाद राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी तो कभी उनका ठिठुतरी ठंड में बिना गर्म कपड़े के नजर आए। वहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का एक ऐसा लुक रहा जिसे देखकर उनकी मां सोनिया गांधी भी धोखा और बोल दिया था कि ये तो राहुल जैसा दिखता है।

दरअसल ये बात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने खुद शेयर की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने शेयर किया है। इस वीडियो में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंजाब में पंजाब के पंचायत प्रतिनिधियों से राहुल गांधी ने बात करते नजर आ रहे हैं। जिसमें से एक पंचायत प्रतिनिधि ने जब राहुल गांधी से कहा कि वो पग में बहुत अच्‍छे लग रहे थे। तब राहुल गांधी ने बताया कि उनकी मां को जब उनकी फोटो उनकी बहन ने भेजी थी तो उनकी मां ने कहा था ये तो बिल्‍कुल राहुल जैसा दिख रहा है।

rahulgandhi

बता दें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब राहुल गांधी पंजाब पहुंचे थे तब पग पहनी थी। लंबी दाढ़ी के लुक में उन्‍होंने जब सिर पर सरदारों वाली पग्गी पहनी थी तो वो बिल्‍कुल सरदार लग रहे थे। राहुल गांधी इस वीडियो में उसी पंजाबी सरदार वाले लुक का जिक्र कर रहे थे। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने बताया कि जब सिर पर पग बांधे हुए वाली फोटो जब उनकी बहन प्रियंका गांधी ने उनकी मां सोनिया गांधी को मोबाइल पर व्‍हाट्सअप की तो मां ने कहा था ये तो बिल्‍कुल राहुल जैसा दिख रहा है। राहुल गांधी की ये बात सुनकर वहां मौजूद पंचायत प्रतिनिधि हंसने नजर आए। ।

कांग्रेस पार्टी ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा है जब मां को प्रियंका ने मेरी पग वाली फोटो भेजी तो उन्होंने कहा "ये बिल्कुल राहुल जैसा दिखता है" हंसते-मुस्कुराते कुछ ऐसी ही चटपटी बातों का सिलसिला चला जब राहुल गांधी से मिले पंजाब के पंचायत प्रतिनिधि।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+