कन्नड़ अभिनेत्री राधिका को क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, जानिए आखिर क्यों सुर्खियों में हैं?
नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री HD Kumaraswamy की पत्नी राधिका कुमारस्वामी जोकि कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री हैं, उनका नाम फर्जीवाड़े के एक केस की वजह से सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरू की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने राधिका को समन किया है। राधिका पर आरोप है कि उन्होंने आरोपी युवराज स्वामी से 75 लाख रुपए प्राप्त किए थे। जानकारी के अनुसार युवराज स्वामी कथित रूप से राइटविंग संगठन से जुड़े हैं, उनपर कई वीवीआईपी, एक्टर, नेताओं के साथ फर्जीवाड़े का आरोप है। युवराज को पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। सीसीबी इस बात की पूछताछ कर रही है कि राधिक ने आखिर कैसे युवराज से 75 लाख रुपए प्राप्त किए।

राधिका ने पहले 15 लाख और बाद में 60 लाख रुपए एक फिल्म के लिए प्राप्त किए थे, जिसे युवराज ने प्रोड्यूस किया था। राधिका ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा था कि वो युवराज को 17 साल से जानती हैं, वह मेरे पिता के करीबी दोस्त थे। मुझे उनका बैकग्राउंड नहीं पता था कि वह लोगों को धोखा दे रहे हैं, इसके बारे में मुझे अब पता चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार राधिका ने लॉकडाउन से पहले ये पैसे प्राप्त किए हैं। सीसीबी ने उन्हें इसी मामले में समन भेजा है कि कैसे आखिर किसलिए उन्हें 75 लाख रुपए की राशि दी गई।
बता दें कि राधिका ने अपना फिल्मी करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म नीला मेघा शमा से की थी। यह फिल्म 2002 में आई थी। इसके बाद एक के बाद एक उनकी कई फ्लॉप फिल्में आईं। बात में राधिका ने तमिल सिनेमा में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने कुछ तेलगू फिल्मों में भी काम किया है। राधिका ने 2000 में रतन कुमार से शादी की थी, लेकिन बाद में वह उनसे अलग हो गई। रतन से अलग होने के बाद राधिका ने एचडी कुमारस्वामी से गुपचुप तरीके से 2006 में शादी कर ली। इस शादी को लेकर एचडी कुमारस्वामी ने आजतक कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि जब दोनों ने बेटी का जन्मदिन मनाया था तो उनकी तस्वीरें वायरल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications