दिल्ली-NCR में IT के ताबड़तोड़ छापे, 1000 करोड़ का हवाला कारोबार, रैकेट में कई चीनी नागरिक शामिल
नई दिल्ली। देश में हवाला नेटवर्क को लेकर आयकर विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। चीन की कंपनियों द्वारा देश में हवाला के बड़े नेटवर्क का आयकर विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। खुफिया विभाग के इनपुट के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम में 21 ठिकानों पर छापेमारी की और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अभी तक जांच एजेंसियों ने 300 करोड़ रुपए के हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, हालांकि यह आंकड़ा हजारों करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।
Recommended Video

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस की ओर से बयान जारी करके कहा गया कि सर्च ऑपरेशन में यह बात सामने आई है कि चीनी व्यक्ति के मदद से 40 से अधिक बैंको में अलग-अलग फर्जी कंपनियों से लेनदेन किया गया, जिसमे 1000 करोड़ रुपए से अधिक क्रेडिट किए गए हैं। चीनी कंपनियों से जुड़ी कंपनियों ने तकरीबन 100 करोड़ रुपए के फर्जी एडवांस पेमेंट लिए ताकि नया बिजनेस खोल सके। इसके लिए हवाला के पैसों का इस्तेमाल किया गया। इसमे बैंक के कर्मचारियों, सीए की भी सक्रिय भूमिका है। छापेमारी के दौरान हॉन्गकॉन्ग और अमेरिका से पैसे के लेनदेन की जानकारी सामने आई है।
छापेमारी के दौरान आयकर विभाग ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान लू सैंग के रूप में हुई है, इस व्यक्ति ने अपनी पहचान चार्ली पेंग के तौर पर बताई है, उसके पास भारत का फर्जी पासपोर्ट भी है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस व्यक्ति ने मणिपुर से अपना पासपोर्ट हासिल किया था। उसने भारत में अलग-अलग बैंक खातों से पैसों का लेनदेन किया है। चार्ली पेंग कई चीनी कंपनियों ने प्रतिनिधि है और भारत में हवाला के जरिए ऑपरेशन करता है।
-
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications