हाथरस कांड: जावेद अख्‍तर ने आरोपियों पर निकाला गुस्‍सा, बोले- बेवकूफ ही उस पर यकीन करेगा

हाथरस कांड: जावेद अख्‍तर ने आरोपियों पर निकाला गुस्‍सा, बोले- बेवकूफ ही उस पर यकीन करेगा

नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश के हाथरस कांड को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पहले जहां दलित लड़की का बलात्‍कार और हत्‍या का केस बताया जा रहा था वहीं अब इसमें बड़ा ही नाटकीय मोड़ आ चुका है क्‍योंकि आरोपी संदीप ठाकुर ने पीड़िता के परिवार पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए है जो लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रहे हैं। आरोपी संदीप ठाकुर ने आरोप लगाया है कि पीड़ित लड़की की मां और उसके भाई ने ही ये हत्या की है और पहले उसे बहुत प्रताड़ित किया था। जिसके बाद बॉलीवुड के मशहूर लेखक जावेद अख्‍त ने हाथरस कांड के आरोपियों पर जमकर गुस्‍सा निकाला है।

javedakhtar

जावेद अख्तर बोले- बेवकूफ ही उस पर यकीन करेगा

जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर एक्‍टिव रहते हैं और देश के हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखते हैं। इस बार जावेद अख्‍तर ने अपने ट्वीटर पर हाथरस कांड पर एक पोस्‍ट लिखते हुए आरोपी संदीप ठाकुर के लड़की के परिवार पर लगाए आरोपों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने दावा किया कि संदीप की इन फालतू बातों पर कोई वेवकूफ ही विश्‍वास करेगा। जावेद अख्‍तार ने ट्वीट कर लिखा- हाथरस आरोपी कह रहा है कि लड़की को टॉर्चर और उसकी हत्या मां और भाई ने की है। उसे कैसे पता, क्या उसने ऐसा कुछ होता देखा था। अगर देखा भी था तो पुलिस को क्यों नहीं बताया। कोई बहुत बड़ा बेवकूफ ही ऐसे दावों पर विश्वास दिखा सकता है। गौरतलब है कि हाथरस कांड को लेकर बॉलीवुड एकमत है और जमकर विरोध कर रहा है। दलित पीड़िता के साथ की गई दरिंदगी की वजह से पूरा बॉलीवुड काफी गुस्से में है और कई सेलेब्रेटी न्‍याय की गुहार लगा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग न्‍याय की गुहार लगा रहे हैं।

आरोपी ने एसपी को लिखा ये पत्र और खुद को बताया निर्दोष

बता दें 19 वर्षीय युवती के साथ कथित गैंगरेप और हत्या के मामले जहां पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। वहीं, अब इस कांड के चारों आरोपियों ने जेल से पुलिस अधीक्षक (एसपी) को चिट्टी लिखी है, जिसने मामले में नया मोड़ आ चुका है। एसपी को लिखी चिट्ठी में आरोपियों ने कहा है कि वह निर्दोष है। इतना ही नहीं, मुख्य आरोपी संदीप ने दावा किया है कि 'उसकी दोस्ती मृतका से थी और यह बात उसके परिवार को पसंद नहीं थी। वो दोनों में अच्‍छी मित्रता थी। जिस दिन घटना हुई संदीप उससे मिलने गया था, लेकिन लड़की के मना करने के बाद वो वापस चला गया। संदीप ने ये भी दावा कि उसे जानकारी मिली कि लड़की के परिवार ने उसे काफी मारा है क्योंकि लड़की का परिवार संदीप की पीड़िता संग दोस्ती से खुश नहीं था। एसपी को लिखी चिट्टी में उसने खुद को और अपने दोस्‍तों को निर्दोष इस केस की ठीक से जांच करने की बात कही है। वहीं पहले दिन लड़की के परिवार द्वारा ये दावा किया जा रहा है कि उच्‍च जाति के उन लड़कों ने खेत से उनकी लड़की को किडनैप कर सामूहिक बलात्‍कार किया और बाजरे के खेत में फेंक दिया।

पुलिस जांच में फोन पर बात होने की हुई थी पुष्टि

यूपी पुलिस ने पीड़िता के परिवार और मुख्य आरोपी के फोन की जांच की है। उन्होंने पाया कि पीड़िता मुख्य आरोपी के साथ लगातार टेलीफोनिक संपर्क में थी। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला है कि संदीप को पीड़िता के भाई के नाम से एक नंबर से नियमित कॉल आए। पीड़िता के भाई के नंबर 989xxxxx और संदीप के 76186xxxxx के बीच 13 अक्टूबर, 2019 से टेलीफोनिक बातचीत शुरू हुई। अधिकांश कॉल चंदपा क्षेत्र में स्थित और सेल टॉवरों से किए गए थे, जो पीड़िता के गांव से बमुश्किल 2 किमी दूर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+