सपना चौधरी ने अपने बर्थडे पर शेयर की इंस्टा स्टोरी, बताई अपने संघर्ष की कहानी

नई दिल्ली। हरियाणा की फेमस सिंगर और डांसर सपना चौधरी आज (25 स‍ितंबर) 29वां जन्‍मदिन मना रही हैं। उनके फैंस और दोस्तों ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। सपना ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर ऐसे ही कई जन्मदिन के संदेश शेयर किए हैं। इसमें कई खत दिख रहे हैं, जो फैंस ने उन्हें भेजे हैं। कुछ दिन पहले सपना ने भी इंस्टग्राम पर खुद को हैप्पी बर्थ डे इन एडवांस कहा था। इंस्टा स्टोरी में सपना ने अपनी संघर्ष की कहानी बयां की है।

सपना ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी में बताई संघर्ष की कहानी

सपना ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी में बताई संघर्ष की कहानी

सपना ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी में बताया कि कैसे बचपन में ही पिता का साया सर से उठ जाने के बाद उन पर बुरे समय की गाज गिरी। उन्होंने चार से पांच पोस्ट में बताया गया है कि कैसे सपना ने गांव-गांव में जाकर स्टेज पर परफार्म करना शुरू किया। फिर वह बिग बॉस में गईं और अब वह पूरे देश की बेटी बन गईं। हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के डांस वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।

सलमान खान के साथ शेयर की अपनी स्टोरी

सलमान खान के साथ शेयर की अपनी स्टोरी

इस संघर्ष के साथ सपना ने वह समय भी याद किया जहां से उनकी किस्मत के सितारों में चमक आई। सपना ने सलमान खान के साथ वाली तस्वीर शेयर करके यह बताया कि कैसे वह बिग बॉस में गईं और अब वह पूरे देश में फेमस हो गईं। बता दें कि, सपना रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 11' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। शो के दौरान सपना के बेबाक अंदाज ने लोगों का दिल जीता। 'बिग बॉस सीजन 11' को आए हुए 2 साल हो चुके हैं

इंस्टा स्टोरी पर शेयर की अपनी कहानी

इंस्टा स्टोरी पर शेयर की अपनी कहानी

सपना चौधरी की निजी जिंदगी की बात करें तो सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रोहतक से ही की। साल 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र केवल 12 साल थी। घरवालों की मदद के लिए सपना चौधरी सिंगिंग और डांसिंग करने लगीं। उन्होंने अपनी मां, भाई और बहन के लिए काम करना शुरू कर दिया। सपना लगातार स्टेज डांस करती थीं। उनके गाने और डांस स्टेप सुपरहिट रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+