VIDEO: बीच गली में बेपरवाह बहू करने लगी डांस, घरों से निकले लोग
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें हरियाणा के एक गांव में एक बहू ने अपने डांस से तहलका मचाया हुआ है।
नई दिल्ली। मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी जिन दिनों बिग बॉस में थी तो उनकी गैरमौजूदगी में हरियाणा की दूसरी कलाकारों के कई डांस वीडियो खूब वायरल हुए थे। बिग बॉस से लौटने के बाद सपना चौधरी स्टेज शो में बिजी हो गईं, लेकिन सोशल मीडिया पर हरियाणा के डांस वीडियो अभी भी छाए हुए हैं। हरियाणा में ऐसी कई महिला डांसर हैं, जो बेशक सपना जैसी सुर्खियां ना बटोर पाई हों, लेकिन डांस में ये किसी से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें हरियाणा के एक गांव में एक बहू ने अपने डांस से तहलका मचाया हुआ है। (वीडियो: खबर की आखिरी स्लाइड में)

डांस देखने के लिए लगी भीड़
वीडियो हरियाणा के एक गांव में फिल्माया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि साड़ी पहने एक बहू गांव की एक गली में हरियाणवी गाने पर डांस कर रही है। बहू का डांस देखने के लिए आस-पास के लोगों की भीड़ लगी हुई है। भीड़ से बेपरवाह साड़ी के पल्लू से मुंह ढके बहू अपने डांस में मग्न है। हरियाणवी बहू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

यूट्यूब पर छाया वीडियो
यूट्यूब पर इस वीडियो को अलका म्यूजिक नाम के चैनल से 31 मार्च 2018 को अपलोड किया गया है। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर अभी तक 1,790,909 (सत्रह लाख, नब्बे हजार, नौ सौ नौ) लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो पर 498 यूजर्स के कमेंट भी आ चुके हैं। इससे पहले भी इस यूट्यूब चैनल के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।
देखिए वो वीडियो:-
पसंद किया जाता है रागिनी पर डांस
आपको बता दें कि हरियाणा में रागनी और लोकगीतों पर डांस को काफी पसंद किया जाता है। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का डांस आपने कई बार देखा भी होगा। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक अपने डांस से धूम मचाने वाली सपना चौधरी जिस समय रिएलिटी शो बिग बॉस में व्यस्त थीं, उस समय उनके डांस शो के वीडियो काफी वायरल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications