हरियाणा: पुलिसवालों की शर्मनाक करतूत, महिला की बेल्ट से पिटाई करते VIDEO वायरल

Recommended Video

    Faridabad में महिला को बेल्ट से पीटते Haryana Police के घिनौने चेहरे का Video Viral | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हरियाणा में एक महिला की बेल्ट से पिटाई का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो सरकार और पुलिस प्रशासन के महिला सुरक्षा के हर दावे की पोल खोलता नजर आ रहा है। इस वीडियो में कई पुलिसवाले एक महिला की बेरहमी से पिटाई करते देखे जा रहे हैं। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

    महिला को बेल्ट से पीट रहे थे पुलिसवाले

    महिला को बेल्ट से पीट रहे थे पुलिसवाले

    पूछताछ के दौरान एक महिला को बेल्ट से पीटते हुए पकड़े जाने के बाद दो हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और तीन एसपीओ को बर्खास्त कर दिया गया है। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो पिछले साल अक्टूबर का है। वीडियो में दिख रहे पांचों पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल बलदेव और रोहित, एसपीओ कृष्ण, हरपाल और दिनेश के रूप में की गई है।

    पांचों पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई

    पांचों पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई

    फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने कानून का उल्लंघन किया है और हरियाणा पुलिस को शर्मसार करने का काम किया है, इनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। बता दें कि इस वीडियो में एक महिला साड़ी पहने दिखाई दे रही है जबकि तीन पुलिसवाले ( 2 सादे कपड़ों में) उसे घेरे हुए हैं। वे महिला को घेरकर उसके साथ गाली-गलौज और बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं।

    पिछले साल अक्टूबर का बताया जा रहा है वीडियो

    पिछले साल अक्टूबर का बताया जा रहा है वीडियो

    बताया जा रहा है कि फरीदाबाद के आदर्श नगर थाना को सूचना मिली थी कि पार्क में एक शख्स और महिला अश्लील हरकत कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के साथ जो शख्स था वह फरार हो गया और महिला को पुलिसवालों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिसवालों ने पूछताछ के नाम पर महिला की बेल्ट से पिटाई की। महिला उनके साथ कॉन्टैक्ट नंबर भी साझा करती हुई नजर आ रही है और गुहार लगा रही है कि उसे कुछ नहीं पता है लेकिन पुलिसवाले उसकी कोई बात नहीं सुनते हैं और बेल्ट से उसकी पिटाई कर रहे हैं।

    वायरल हुआ वीडियो तो मचा हड़कंप

    वायरल हुआ वीडियो तो मचा हड़कंप

    पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब इतने महीनों बाद सामने आया तो पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो कॉन्स्टेबल और तीन एसपीओ को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि अगर पुलिसकर्मियों को इस प्रकार की कोई सूचना मिली थी तो नियम के अनुसार महिला पुलिस का सहयोग लेना चाहिए था, इसकी जांच और पूछताछ भी महिला पुलिसकर्मी द्वारा ही की जानी चाहिए थी। वहीं, इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+