चुनावों में लट्ठ गाढ़ने के मूड में हरियाणा की औरतें
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। देश की सबसे मालदार महिला सावित्री जिंदल समेत 109 महिलाएं हरियाणा विधान सभा का चुनाव लड़ रही हैं। ये सभी जमकर अपना प्रचार कर रही हैं। आगामी 15 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में रिकार्ड संख्या में 109 महिलाएं किस्मत आजमा रही हैं जो 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से सबसे अधिक संख्या है।

ध्यान रहे कि इससे पहले 1996 के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक 93 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। 168 प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद चुनाव मैदान में अब 1,350 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। इसमें 1,241 पुरूष और 109 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। कल यानी बुधवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। सबसे अधिक छह महिला प्रत्याशी अटेली विधानसभा सीट से मैदान में हैं।
औरतों को लेकर नेगटिव सोच
हरियाणा मामलों के जानकार कहते हैं कि हरिय़ाणा में औरतों की स्थिति को लेकर जो नेगटिव बातें लगातार होती है, वह पूरी तरह से ठीक नहीं है। हरिय़ाणा का समाज लड़कियों को जीवन के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने की इजाजत देता है।












Click it and Unblock the Notifications