मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी के बाद हरियाणा बोर्ड ने वापस लिया 10वीं का रिजल्ट

मेरिज लिस्ट में गड़बड़ी के बाद हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के रिज्ट को वापस लिया। कुछ घंटों बाद वापस जारी किए जाएंगे नतीजे।

चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं के नतीजे आज शाम 4 बजे जारी किए गए। 3.5 लाख छात्रों के 10वीं के परिणाम जारी किए गए, लेकिन रिजल्ट घोषित किए जाने के थोड़ी ही देर बाद बोर्ड ने रिजल्ट वापस ले लिए।

 Haryana school education board has withdrawn its Class 10 result

दरअसल HBSE ने परीक्षा की मेरिट सूची में गड़बड़ी के बाद बोर्ड को 10वीं का रिजल्ट को वापस लेना पड़ा है। बोर्ड मेरिट लिस्ट की खामी को दूर करने के बाद जल्द रिजल्ट को दोबारा जारी करेगा। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की आधाकारिक वेबसाइट के मुताबिक शाम 7 बजे के बाद एक बार फिर से हरियाणा के 10वीं बोर्ड के रिजल्ट दोबारा से घोषित किए जाएंगे।

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक मेरिट सूची में गड़बड़ी पाए जाने के बाद फौरन रिजल्ट वापस ले लिया गया। 10वीं के नतीजे घोषित किए जाने के बाद फतेहाबाद मोनिका रानी को टॉपर घोषित किया गया। दूसरा स्थान भिवानी के छात्र रुपेश को हासिल हुआ है। जबकि तीसरे स्थान पर हिसार के रविकुमार और जींद के रजत कुमार के साथ-साथ फतेहाबाद की साक्षी और अंजलि को मिला है। तीसरे स्थान पर चारों को बराबर अंक मिले है।

बोर्ड के चेयरपर्सन जगबीर सिंह ने कहा कि कंप्यूटर में तकनीकी गड़बड़ी की वजह 100 के अंक को दो डीजीट में दिखाया जा रहा था, जिसके वजह से टॉपर को भी 100 अंक हासिल करने के बावजूद डी ग्रेड दिया गया। उन्होंने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में 2 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं उन्होंने कहा है कि इस गड़बड़ी को ठीक कर शाम 7 बजे के बाद रिजल्ट दोबारा से जारी किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+