अब हरियाणा में पिटबुल डॉग ने महिला और उसके दो बच्चों पर किया हमला, पैर-हाथ और सिर में लगे 50 टांके
गाजियाबाद, पंजाब के बाद अब हरियाणा के रेवाड़ी में पिटबुल डॉग के हमले का मामला सामने आया है। रेवाड़ी के बलियार खुर्द गांव में एक महिला और उसके दो बच्चों पर उनके पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया।
गाजियाबाद, पंजाब के बाद अब हरियाणा के रेवाड़ी में पिटबुल डॉग के हमले का मामला सामने आया है। रेवाड़ी के बलियार खुर्द गांव में एक महिला और उसके दो बच्चों पर उनके पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। महिला और उसके दोनों बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला के पैर, हाथ और सिर में 50 टांके लगे हैं। हालांकि, शनिवार को उनके दोनों बच्चों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

गांव के पूर्व सरपंच सूरज ने बताया कि शुक्रवार को जब वह अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचे तो उनके पालतू कुत्ते ने उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। साथ ही कुत्ते ने उनके दो बच्चों पर भी हमला कर दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने महिला और बच्चों को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूरज ने कहा कि कुत्ते को कई बार डंडे से मारने के बाद भी वह नहीं रुका।
यह भी पढ़ें- अब पंजाब में पिटबुल डॉग का कहर, 5 गांवों में 12 लोगों को किया लहूलुहान, जान बचाने के लिए फौजी ने मार गिराया












Click it and Unblock the Notifications