छह राज्यों में अब पेट्रोल और डीजल के दाम होंगे एक समान
Recommended Video

नई दिल्ली। पिछले कुछ हफ्तों से जिस तरह से तकरीबन हर रोज पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है उसने आम जनता का जनजीवन अस्तव्यस्त करके रख दिया है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए छह राज्यों ने आम सहमति से अहम फैसला लिया है। इन सभी राज्यों ने फैसला लिया है कि वह यूनिफॉर्म पेट्रोलियम रेट रखेंगी। मंगलवार को हुई अहम बैठक में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, चंगीगढ़ इस बात के लिए राजी हो गए हैं कि यहां पर पेट्रोल और डीजल के दाम एक होंगे।

इन सभी राज्यों ने इस बाबत एक बड़ा फैसला यह लिया है कि वह इस मसले के लिए एक सब समेटी का भी गठन करेंगे। इस बैठक के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इससे सरकार का राजस्व बढ़ेगा और कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी। वहीं इस बैठक के बाद आधिकारिक बयान में कहा गया कि सभी राज्य प्रदेश में शराब, वाहनों और परिवहन परमिट की भी एक दर रखने के लिए राजी हो गए हैं। इस बैठक में पेट्रोल और डीजल पर एक समान वैट सभी राज्यों में लागू करने पर सहमति बनी है।
इसे भी पढ़ें- आधार कार्ड की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आज












Click it and Unblock the Notifications