Paris Olympics: विनेश फोगाट अयोग्यता पर बोले हरियाणा के नेता, कहा-'केंद्र सरकार जवाब दे'
Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण आयोग घोषित किए जाने के बाद देश भर में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने तरीके से आक्रोश जाता रहे हैं।
पेरिस ओलंपिक ने विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से बात कर विरोध दर्ज करने के लिए कहा है।

इस मामले को लेकर हरियाणा के नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। हरियाणा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा का कहना है कि यह समझ से परे है। प्रबंधन, सहायक टीम और कोच क्या कर रहे थे। वजन कैसे बढ़ गया। यह ओलंपिक था। क्या इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। मुझे लगता है कि भारत सरकार और ओलंपिक प्रबंधन समिति को इसका जवाब देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि यह समझ से बाहर है। इतनी टीम होती है। सपोर्टिंग टीम होती है। सपोर्टिंग कोच होते हैं। मैनेजमेंट होता है। यह सब क्या कर रहे थे। वेट बढ़ा कैसे। उस समय क्या आपने उनको बिलकुल अकेला छोड़ दिया। हर एक चीज पर नजर होती है। यह ओलंपिक है। इसे क्या सीरियसली नहीं लिया गया। इंडिया की का जो टीम मैनेजमेंट कर रही थी। उन्होंने हमारी एक जो स्टार है। जो मेडल जीतने की और जा रही है। हम इस ओलंपिक में गोल्ड जीत सकते थे। क्या वजह रही कि वहां पहुंचते हुए एकदम से वेट बढ़ गया। कैसे बढ़ा, कैसे बढ़ने दिया। क्या किसी ने ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी उस लड़की को अकेले छोड़ दिया। इसकी क्या वजह है। इसके लिए भारत सरकार को और हमारे ओलंपिक मैनेजमेंट को जवाब देना पड़ेगा। एक बच्ची जो जीतने जा रही है। इतनी मेहनत कर रही है। उसे आपने सड़कों पर घसीटा। फिर भी यहां तक पहुंची। जो देश के लिए लड़ रही है। उसके साथ ऐसी स्थिति पैदा कैसे होने दी। इसका जवाब देना पड़ेगा। इससे पूरे देश में गलत संदेश गया है। इस बात को बारीकी से क्यों नहीं देखा गया।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम उनके स्वर्ण पदक जीतने का इंतजार कर रहे थे। इस खबर से पूरा देश सदमे में है। विनेश हमारी नजरों में चैंपियन है और रहेगी। उन्होंने कड़ी मेहनत की और फाइनल में पहुंचकर देश का नाम रोशन किया। कल तीनों मुकाबले में उनका वजन सही था। इसलिए ओलंपिक एसोसिएशन को कम से कम रजत पदक के लिए उनके नाम पर विचार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज के मैच के बाद हम गोल्ड मेडल जीतने के इंतजार में बैठे थे। विनेश की अयोग्यता की खबर आने के बाद पूरा देश स्तब्ध है। सबके दिल में दर्द है। आज पूरा देश दिल से दुखी है। विनेश हमारे लिए चैंपियन थी है और रहेगी। उन्होंने फाइनल तक पहुंचाने के लिए बड़ी मेहनत की थी। हमारे देश का गौरव बढ़ाने का काम उन्होंने किया था।
सांसद हुड्डा ने आगे कहा कि जब सारी दुनिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे। तब वे महिला खिलाड़ियों को न्याय दिलाने के लिए धरने पर दरी पर बैठी थी। महीनों तक उन्होंने अपनी प्रेक्टिस छोड़कर महिला खिलाड़ियों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी। उस समय बाकी खिलाड़ी अपनी प्रेक्टिस कर रहे थे। उसके बावजूद मेहनत करके यहां तक पहुंची है। पूरी देश और दुनिया की नजर में वेट सच्ची चैंपियन बन चुकी है। कल जो तीन बूट हुए उसके अनुसार उनका वजन ठीक था। जब बहुत ठीक से वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई तो कम से कम सिल्वर तो उनके लिए कंसीडर किया जाना चाहिए। ओलंपिक एसोसिएशन यह बात रखें कि जब ठीक से बाउट में क्लियर होते हुए वह फाइनल तक पहुंची है। ऐसे में उनको कम से कम सिल्वर के लिए योग्य पाया जाए।
इस मामले पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का कहना है कि हमें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने वहां तक पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत की है। पूरा देश उनके साथ है। भारत सरकार इसे प्राथमिकता दे रही है। पीएम मोदी ने इसका संज्ञान लिया है और अपील की जो भी प्रक्रिया होगी वह की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने आगे कहा कि विनेश की अयोग्यता की खबर से बहुत दुख हुआ है। कल उनको देखते हुए आंसू आ रहे थे। क्योंकि उन्होंने इतनी तपस्या और इतनी मेहनत की है। यहां तक पहुंचाने के लिए। उनके अंदर जज्बा है। हिम्मतवाली है। यह आसान काम नहीं है। खिलाड़ी और सैनिक जिस लेवल की मेहनत इस वर्ग के लोग करते हैं। आम लोगों के बस की बात नहीं है। पूरा देश उनके साथ है। भारत सरकार भी इसे प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका संज्ञान लिया है। पीएम मोदी ने निर्देश दिए हैं। इसकी अपील प्रक्रिया जो भी होगी उसे किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications