ट्रेनिंग के दौरान साथी गोली लगने से जवान शहीद, घर पर राखी की तैयारी कर रही बहन का बुरा हाल

नई दिल्ली। गुरुवार रात मेरठ कैंट में भारतीय सेना का जवान की गोली लगने से मौत हो गई। हरियाणा के झज्जर जिले के गांव खेड़ी के रहने वाले कृष्णा मेरठ कैंट में तैनात थे। ट्रेनिंग के दौरान साथी जवान की कारबाइन से चली गोली कृष्णा को जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

haryana jhajjar army soldier krishan martyed during training

शुक्रवार जवान का परिवार मेरठ छावनी पहुंच गया है। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। जवान की बहन रक्षाबंधन के लिए तैयारी कर रही है। राखी से छह दिन पहले भाई की मौत की खबर सुन बहन का बुरा हाल है।

कृष्णा उर्फ मोनू ने दस साल पहले भारतीय सेना ज्वाइन की थी। कृष्णा के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा तीन साल का, छोटा एक साल का है। कृष्ण के परिवार में उसका एक भाई और बहन है। कृष्ण के पिता भी सेना में थे। कुछ समय पहले एक हादसे में उनकी मौत हो गई थी।

खेड़ी गांव में भी जवान की मौत की खबर पर मातम का माहौर है। गांव के लोगों के मुताबिक, गुरुवार देर रात मेरठ केंट से अधिकारियों का फोन आया और उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान गोली लगने से कृ्ष्ण की मौत हो गई। इसके बाद परिजन मेरठ के लिए निकल गए। शाम का जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंच सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+