बैठक में इस्तीफे की मांग पर हरियाणा कांग्रेस चीफ बोले- 'मुझे खत्म करना है तो गोली मार दो'
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में हार के बाद हरियाणा कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में जमकर बवाल हुआ। इस बैठक में हरियाणा कांग्रेस के चीफ अशोक तंवर इस कदर नाराज हुआ कि हार का जिम्मेदारी ठहराए जाने के बाद तंवर ने मीटिंग में ही कह दिया 'मेरे को अगर खत्म करना है तो मुझे गोली मार दो'। बता दें कि लोकसभा चुनाव मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने यह बैठक बुलाई थी।

लेकिन जैसे ही बैठक में चर्चा शुरू हुई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में एक गुट ने राज्य प्रमुख पर निशाना साधा और उनसे पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में बताने को कहा। अशोक तंवर ने चुनाव परिणामों के बारे में तो चर्चा की लेकिन वे करारी हार के लिए राज्य ईकाई को जिम्मेदारी नहीं ठहराया। जबकि हुड्डा गुट का विचार इसके उलट है। लेकिन सबसे बड़ा बवाल तब मच गया जब गुलाम नबी आजाद ने कुछ संगठनात्मक परिवर्तन होने की बात कही। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जल्द उपर से नीचे तक कुछ संगठनात्मक बदलाव होंगे।
धीरे-धीरे बैठक में बवाल मच गया और तंवर यह कहते हुए बाहर निकले कि 'मेरे को खत्म करना है तो गोली मार दो'। बैठक में भाग लेने वाले पार्टी के एक नेता के अनुसार तंवर हुड्डा गुट से नाराज हो गए जो बैठक में हार की जिम्मेदारी लेते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। वहीं तंवर ने बैठक में हुए घटनाक्रम की पुष्टि की लेकिन उन्होंने कोई बड़े बदलाव से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे आने वाले दिनों में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं दिखाई दे रहा है और बैठक में इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है। तंवर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कुछ लोग मेरे इस्तीफे की आवाज उठा रहे हैं, मुझे इस्तीफा क्यों देना चाहिए?
यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी से मिले प्रशांत किशोर, अब टीएमसी के लिए करेंगे काम: सूत्र












Click it and Unblock the Notifications