Haryana Live: 5 बजे इस्तीफा सौंपेंगे सीएम हुड्डा
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। हम आपके लिये लाये हैं लाइव अपडेट, जहां आप निरंतर ताज़ा खबरें देखते रहेंगे। हरियाणा में वैसे तो भाजपा की लहर दिखाई दे रही है, लेकिन कहीं न कहीं आईएनएलडी भी ज्यादा सीटें ला सकती है। ताज़ा अपडेट के लिये कृपया इस पेज को रिफ्रेश करें।
लाइव अपडेट इस प्रकार हैं-
3:40 बजे। 81 सीटों के परिणाम- भाजपा 41, कांग्रेस 13, आईएनएलडी 18, एचजेसी 2, अकाली दल 1, निर्दलीय 4।
3:30 बजे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वो 5 बजे सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे।
3:10 बजे। आईएलएलडी के अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा ने डेरा सच्चा सौदा के साथ सीक्रेट डील साइन की है।
3:00 बजे। हरियाणा की 50 सीटों के परिणाम- भाजपा 27, आईएनएलडी 10, कांग्रेस 11।
2:25 बजे। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष राम बिलास शर्मा जीत गये। शर्मा सीएम पद की रेस में हैं।
2 बजे। हरियाणा के सिरसा से गोपाल कांडा हार गये। उनके हारने की सबसे बड़ी वजह गीतिका कांड बतायी जा रही है।
1:40 बजे। नितिन गडकरी ने कहा है कि 4 बजे भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू होगी, बाकी की स्थिति शाम 6 बजे तक बता दी जायेगी।
1:30 बजे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा जीत गये हैं। खास बात यह है कि उनके खिलाफ एक और भूपेंद्र सिंह हुड्डा खड़े हुए थे।
1:10 बजे। पटौदी से विमला चौधरी जीत गई हैं। विमला भाजपा के टिकट पर खड़ी हुई थीं।
1 बजे। भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बहन वंदना हार गईं हैं। वहीं कैथल से रणदीप सूरजेवाला जीत गये हैं।
12:50 बजे। भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हार गईं। उनके लिये प्रचार में कांग्रेस व उन्होंने खुद जमकर पैसा खर्च किया था।
12:30 बजे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हार स्वीकार की और आने वाली सरकार को शुभकामनाएं दीं।
12 बजे। हरियाणा की 21 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिनमें 14 भाजपा, 3 आईएनएलडी, 3 कांग्रेस और 1 सीट अन्य ने जीती है।
11:55 बजे। हरियाणा में स्थिति साफ हो गई है, इसके बाद से अब भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिये व्यक्ति को तलाशना शुरू कर दिया है।
11:45 बजे। भाजपा 46, कांग्रेस 14, आईएनएलडी 18 एचजेसी 2 सीटों पर आगे हैं।
11: 30 बजे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं। वहीं कैप्टन अभिमन्यु अब पीछे हो गये हैं।
11:21। कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि हम इसलिये नहीं हारे हैं, कि हमारा रिपोर्टकार्ड खराब है, असल में जनता को परिवर्तन चाहिये इसलिये कांग्रेस को वोट नहीं दिये। कांग्रेस पार्टी को जनता ठीक से पहचान नहीं पायी। कांग्रेस पार्टी स्थानीय नेतृत्व और उपलब्धियों के आधार पर चुनाव लड़ते हैं।
11:11 बजे। हरियाणा में कांग्रेस ने रोहतक, सोनीपत और झज्जर में चौधर के लिये वोट मांगे थे, लेकिन कांग्रेस का जातिवाद का कार्ड भी हरियाणा में काम नहीं आया।
11 बजे। हरियाणा की 90 में से 47 सीटों पर भाजपा आगे, आईएनएलडी 21, कांग्रेस 14, एचजेसी 3 और अन्य 6 सीटों पर आगे हैं।
10:55 बजे। हरियाणा में सरकार बनाने के लिये और कौन होगा मुख्यमंत्री उसके लिये बैठकें शुरू होने जा रही हैं। शाम को 4 बजे अमित शाह प्रेसवार्ता करेंगे।
10:35 बजे। हरियाणा के झज्जर सीट से कांग्रेस की गीत भुक्कल जीतीं
10:29 बजे। रूझान के बाद अब परिण्ााम आने लगे हैं। हरियाणा की अंबाला कैंट सीट से अनिल विज जीते। 15440 वोटों से जीते।
9:45 बजे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है, इससे साफ है कि उन्हें कांग्रेस की हार का अंदाजा पहले से ही हो गया है।
9:33 बजे। आईएनएलडी के दुष्यंत चौटाला पीछे तो बीजेपी की वंदना शर्मा सफीदो सीट से आगे चल रही हैं।
9:30 बजे। नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के बाहर पटाखे जलाए गए।
9:12 बजे। हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रमुख व गीतिका कांड के आरोपी गोपाल कांडा का डब्बा गोल होता दिख रहा है। कांडा की पार्टी एक भी सीट पर आगे नहीं है।
9:11 बजे। हरियाणा में भाजपा 35, कांग्रेस 14, आईएनएलडी 11 और अन्य 1 सीट पर आगे हैं।
9 बजे। अंबाला में विनोद शर्मा, डबवाली में नैना चौटाला, नरनौंड से कैप्टन अभिमन्यु आगे चल रहे हैं।
8:58 बजे। भाजपा के दिल्ली मुख्यालय पर पहुंचे बैंड-बाजे वाले... बज रही मेरे यार की शादी है की धुन...
8:48 बजे। हरियाणा में पहले रुझानों के अनुसार भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है।
8:38 बजे। हरियाणा में भाजपा 44, इनेलो 19, कांग्रेस 11, एचजेसी 2 और अन्य 1 सीट पर आगे।
8:35 बजे। भाजपा 6 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे दिख रही है। इससे साफ है कि मोदी की लहर भले ही चल रही है, लेकिन कांग्रेस का दबदबा अभी समाप्त नहीं हुआ है।
8:20 बजे। हरियाणा में भाजपा 4, कांग्रेस 4 और आईएनएलडी 2 सीटों पर आगे चल रही है।
सुबह 8 बजे। हरियाणा की सभी सीटों के लिये मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट खोलने शुरू किये गये।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां













Click it and Unblock the Notifications