परिणाम से पहले ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बंगले में सन्नाटा
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। हरियाणा विधानसभा के नतीजे पूरी तरह से आने में अभी कुछ और वक्त लगेगा, पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के राजधानी के पंत मार्ग स्थित बंगले में स्नाता पसरा हुआ है। कल से ही यहां पर कोई दिख नहीं रहा। हालांकि आमतौर पर यहां पर भी चहल-पहल रहती है। दरअसल यह बंगला उनके सांसद पुत्र को आवंटित है।

कहने वाले कह रहे हैं कि हरियाणा में बदलाव की बयार बह रहीहै। वहां पर काग्रेस हारने जा रही है। इसलिए लोगों ने पहले ही वहां जाना बंद कर दिया। यहां पर आम तौर पर हर वक्त सौ-दो लोग तो हमेशा अंदर बाहर होते थे। पर,जानाकरों न बताया किहरियाणा चुनाव की कैंपेन के दौर से ही लोग यहां से गायब हो गए।
महफिलें सजती हैं
पंत मार्ग के बंगले में हुड्डा साहब अपने दिल्ली प्रवास के दौरान ठहरते हैं। यहां पर ही वे अपने मित्रों को दावते भी देते हैं। इसी बंगले में हर साल लोहड़ी के पर्व पर बडी सी पार्टी भी होती है। इसमें अनेक पत्रकार भी पहुंचते हैं।
जानकारों का कहना है कि हुड्डा साहब की कांग्रेस चुनावों में हार भी हो गई तो भी वे यहां से ही अपनी गतिविधियों को चलाते रहेंगे। कम से कम उनके पास दिल्ली में ठिकाना तो है।












Click it and Unblock the Notifications