हरियाणा: चलती बस में बम धमाका, 7 लोग घायल
नयी दिल्ली। हरियाणा रोडवेज के चलती बस में अचानक हुए धमाके में 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पीपली के पास हुई। जानकारी के मुताबिक बस सोनीपत से चंडीगढ जा रही थी। बीच रास्ते में ही अचानक पीपली के पास बस के भीतर जोरदार धमाका हुआ।

पुलिस के मुताबिक ये एक हल्की क्षमता वाला IED धमाका था। धमाकों की जांच के लिए बैलिस्टिक एक्सपर्ट्स को बुलाया गया। पुलिस ने इस बस से एक 12 वोल्ट की बैट्री और पीला बैग बरामद किया है। हलांकि धमाके की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
वहीं चश्मदीदों का कहना है कि बस में पड़े एक संदिग्ध बैग में धमाका हुआ। धमाके की वजह से बस की कांचे टूट गई। घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications