हरियाणा: दान की गई 2000 आंखें कूड़ेदान में मिली, हैरान रह गये देखने वाले
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। हरियाणा में रोहतक पीजीआईएमएस अस्पताल को दान की गई 2000 आंखें कूडेदान में मिली हैं। इस खबर से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में जांच के आदेश दे दिए गये हैं। जांच चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के सचिव प्रदीप कासनी करेंगे।

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आंखों का निर्धारित समयावधि में इस्तेमाल न होने के कारण चिकित्सकों ने उसे कूड़ेदान में फेंक दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोकसभा सत्र के दौरान हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा में आंखों को कूडेदान में फेंकने का मामला उठाया।
उन्होंने कहा कि पीजीआईएमएस रोहतक समेत हरियाणा के अन्य वरिष्ठ चिकित्सा संस्थानों में लोग आंखें दान करते हैं। आंखों का निर्धारित समयावधि में इस्तेमाल न होने के कारण चिकित्सकों ने उसे कूड़ेदान में फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications