हरियाणा: कश्मीरी छात्रों को बुरी तरह पीटा, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने की निंदा

महेंद्रगढ़ः हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में कश्मीरी छात्रों पर हमले का मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात लोगों ने दो कश्मीरी छात्रों पर हमला कर दिया, जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित छात्रों को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्याल में भूगोल का छात्र बताया जा रहा है।

कश्मीरी छात्र ने ट्वीट करके दी जानकारी

कश्मीरी छात्र ने ट्वीट करके दी जानकारी

जावेद इकबाल नाम के कश्मीरी छात्र ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। पीड़ित छात्र जावेद इकबाल ने अपने ट्वीट में महबूबा मुफ्ती, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह मंत्रालय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जम्मू-कश्मीर पुलिस को भी टैग किया है जावेद इकबाल ने अपने ट्वीट में लिखा, ''हम हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्याल के छात्र हैं और शुक्रवार को जुमा की नमाज पढ़ने के लिए कैंपस से बाहर गए थे, तभी कुछ लोगों ने हमारी पिटाई शुरू कर दी

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने की कड़ी निंदा

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने की कड़ी निंदा

छात्र के ट्वीट के बाद जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।। मुख्यमंत्री ने लिखा कि वह इस घटना से हैरान हैं कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कश्मीरी छात्रों पर हमला किया जा रहा।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया ट्वीट

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया ट्वीट

छात्रों पर हुए हमले पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी अलग से एक ट्वीट किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि छात्रों पर हुए हमले के मामले पर वो हरियाणा पुलिस के संपर्क में है. हरियाणा पुलिस ने कई धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भी जताया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री ने भी जताया दुख

इस पूरे मामले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री भी गुस्से में दिखे। उमर अब्दुल्ला ने इस घटना को भयावह बताया है। अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि हरियाणा प्रशासन इस हिंसा के खिलाफ जल्द कार्रवाई करेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+