केंद्रीय मंत्री ने देशभर के लोगों से चीनी उत्पाद का बहिष्कार करने को कहा

नई दिल्ली। चीन ने जिस तरह से यूएनएससी में आतंकी मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने के खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया उसके बाद देशभर में चीन के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। हर कोई चीन के उत्पाद का बहिष्कार किए जाने की मांग कर रहा है। यहां तक कि अब खुद केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने लोगों से अपील की है कि वह चीनी उत्पाद का बहिष्कार करें और चीन पर दबाव डालें। हरसिमरत कौर ने कहा कि यह समय है जब भारतीय चीन को यह संदेश भेजे कि अगर आप आतंकी का समर्थन करेंगे जोकि हमारे देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है तो हम चीन के उत्पाद का बहिष्कार करेंगे।

harsimrat

चीन के उत्पाद का बहिष्कार

कौर ने कहा कि हम संकल्प लेना चाहिए कि हम इस बार होली पर चीन के किसी भी उत्पाद को हाथ नहीं लगाएंगे। अगर महात्मा गांधी अंग्रेजों को स्वदेशी आंदोलन से बाहर कर सकते हैं तो हम भी चीन पर उनके उत्पाद का बहिष्कार करके दबाव डाल सकते हैं कि या तो मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने में भारत के साथ आईए या फिर आतंकी के साथ दीजिए। भारत चीन के हर उत्पाद का बहिष्कार करेगा और उन लोगों का भी बहिष्कार करेगा जो आतंकियों का साथ देते हैं।

चौथी बार चीन ने किया विरोध

बता दें कि यह चौथी बार है जब चीन ने यूएनएससी में मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने के खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया है। चीन ने इस पूरे मसले पर अपना रूख साफ करते हुए कहा कि मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने के लिए उसे और समय चाहिए जिससे कि वह मसूद अजहर के बारे में पड़ताल कर सके। कौर ने कहा कि चीन ने अपने दोहरे रवैये से अपना असली चेहरा एक बार फिर से लोगों के सामने रख दिया है।

चीन पाक की भाषा बोल रहा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब पूरी दुनिया भारत का साथ दे रही है तो चीन ने मसूद अजहर का समर्थन करके अपने असली चेहरे को लोगों के सामने रख दिया है। पुलवामा आतंकी हमला जैश ने किया था इसके सबूत तक सौंपे जा चुके हैं। मैं यह जानकर हैरान हूं कि चीन ने एक बार फिर से दुनिया के सामने आतंकी का साथ दिया और पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+