Harsha Richaria :'मुझे बदनाम करने की साजिश', महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी क्यों पहुंची थाने? मामला क्या है?
Harsha Richaria : प्रयागराज महाकुंभ 2025 से घर-घर लोकप्रिय हुईं, social media influencer हर्षा रिछारिया , जो कि अब साध्वी बनने का दावा करती हैं, इन दिनों कुछ गलत बातों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चित हैं। दरअसल उनके नाम पर कई अश्लील वीडियो और कंटेट सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ अब हर्षा ने मोर्चा खोला है और पुलिस के दरवाजे को खटखटाया है।
उन्होंने भोपाल साइबर क्राइम थाने में फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने 55 फेक आईडी की लिस्ट पुलिस को सौंपी हैं, जिनके जरिए हर्षा के नाम पर बहुत सारे स्कैम किए जा रहे हैं।

आपत्तिजनक बातें की जा रही हैं और अश्वील वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। वो लगातार मानसिक तनाव से गुजर रही हैं और इसी वजह से उन्होंने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी थीं।
'वो जल्द से जल्द इस मामले को साल्व करें' (Harsha Richaria)
फिलहाल हर्षा की ये खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वो फिर से चर्चित हो गई हैं। उनके फॉलोअर्स को उनकी चिंता हो गई है। उन्होंने भी पुलिस से आग्रह किया कि 'वो जल्द से जल्द इस मामले को साल्व करें और दोषियों को सजा दें।'
हर्षा मूल रूप से भोपाल, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं (Harsha Richaria)
आपको बता दें कि हर्षा मूल रूप से भोपाल, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं लेकिन वर्तमान में उत्तराखंड में रहती हैं। महाकुंभ के दौरान उनकी निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में संतों के साथ रथ पर बैठी हुई थीं, जिसके बाद ये रातों-रात स्टार बन गई।हालांकि इनके साध्वी होने पर कुछ अखाड़ा के लोगों ने ही सवाल खड़े कर दिए थे।
'साध्वी हूं लेकिन जीवन से संन्यास नहीं लिया है' (Harsha Richaria)
हर्षा ने कहा था कि वो साध्वी जरूर हैं लेकिन संन्यास नहीं लिया हैं। जिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, शंकराचार्य ने भी कहा है कि 'जो महिला अभी तक ये तय नहीं कर पाई कि उसे संन्यासी बनना हो या शादी करनी है, वो भगवा वस्त्र पहन कर संतो संग कैसे घूम सकती हैं?
मॉडल-एंकर से साधवी बनीं हर्षा ने विवादों के बीच महाकुंभ छोड़ा था
जिस पर काफी हंगामा मचे, मॉडल-एंकर से साधवी बनीं हर्षा ने विवादों के बीच महाकुंभ छोड़ने का ऐलान किया था। लेकिन लोग उनके बारे में लगातार जानने की फिराक में रहते हैं।
हर्षा ने कुछ दिन पहले ये भी बोला था कि 'वो सनातन धर्म से काफी प्रभावित हैं और उसके लिए काफी काम करना चाहती हैं लेकिन कुछ लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं। ये लोग मुझे बदनाम करने में लगे हैं। मैं बहुत परेशान हूं।'












Click it and Unblock the Notifications