कुलभूषण जाधव की वापसी के लिए फिर से ICJ जाना पड़ सकता है: हरीश साल्वे

नई दिल्ली। भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को भारत को सौंपने के लिए पाकिस्तान अभी भी तैयार नहीं है। कुलभूषण जाधव के काउंसिल हरीश साल्वे ने कहा कि देश को एक बार फिर से इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस जाने की जरूरत है क्योंकि पाकिस्तान ने आईसीजे के फैसले का पालन नहीं किया। साल्वे ने कहा कि भारत ने 7-8 बार पाकिस्तान से संपर्क करने की कोशिश की। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि पाकिस्तान जाधव को जाने दें, अगर वह यह कहना चाहते हैं कि हम मानवता के आधार पर जाधव को वापस करने के लिए तैयार हैं, तो वो ऐसा भी कर सकते हैं, हम जाधव को वापस चाहते हैं।

Recommended Video

    Kulbhushan Jadhav case: Pakistan के खिलाफ India फिर जा सकता है ICJ | वनइंडिया हिंदी
    jadhav

    साल्वे ने कहा कि कुलभूषण जाधव पाकिस्तान के लिए अहम का मुद्दा बन गए हैं। हमने कई पत्र उन्हें लिखा है, लेकिन वह इनकार करते रहते हैं। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हमे यह सोचना चाहिए कि क्या हम वापस आईसीजे जाना चाहिए। पाकिस्तान बिल्कुल भी टस्स से मस्स होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं जब साल्वे से पूछा गया कि जाधव के साथ सरबजीत जैसा बर्ताव ना हो इसके लिए भारत क्या कर रहा है, इसपर साल्वे ने कहा कि भारत हर संभव कोशिश कर रहा है, हम इस मसले पर पूरा ध्यान बनाए हुए हैं।

    बता दें कि कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सेना कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। उन्हें पाकिस्तान ने जासूस और आतंकी करार दिया है, जिसके बाद 2017 में फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसके एक हफ्ते के बाद ही भारत ने आईसीजे का दरवाजा खटखटाया था। दरअसल पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव का काउंसलर एक्सेस देने से इनकार कर दिया था, इसी को लेकर भारत आईसीजे पहुंचा था, जहां भारत को सफलता हाथ लगी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+