हरीश रावत बोले- मैं का सवाल नहीं है, 2024 में परिवर्तन लाना है तो सबको साथ लेकर चलना होगा

उत्‍राखंड पूर्व CM हरीश रावत बोले- मैं का सवाल नहीं है, 2024 में परिवर्तन लाना है तो सबको साथ लेकर चलना होगा

देहरादून, 23 फरवरी। उत्‍तराखंड चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है और 10 मार्च को तय हो जाएगा कि प्रदेश में किस पार्टी की सरकार अगले पांच सालों तक सत्‍ता संभालेगी। हालांकि उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश सिंह रावत को परिणाम आने से पहले पक्‍का यकीन है कि कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से जीत होगी। वन इंडिया हिंदी को दिए एक्‍सक्‍लूसिव इंटरव्‍यू में हरीश रावत ने कहा कि उत्‍राखंड में भाजपा सरकार ने ऐसे कोई कर्म नहीं किए हैं जिसके कारण प्रदेश की जनता उन्‍हें दोबारा बर्दास्‍त करना चाहेगी! इसके साथ ही हरीश रावत ने खुलासा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्‍यमंत्री कौन होगा?

harish

उत्‍तराखंड के विकास के नाम पर केवल चीटिंग हुई
उत्‍तराखंड कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत जिन्‍हें प्‍यार से लोग हरदा कहते हैं उन्‍होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नाम पर पिछले पांच सालों तक केवल उत्‍तराखंड के विकास के नाम पर केवल चीटिंग हुई । शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य सुविधांए चौपट हो गई। देश में सर्वाधिक बेरोजगारी का प्रतिशत उत्‍राखंड में है। हमारे प्रदेश के लोगों को महंगाई ज्‍यादा झेलनी पड़ रही है क्‍योंकि हमारा उत्‍राखंड उत्‍पादक नहीं उपभोक्‍ता राज्य है। भ्रष्‍टाचार यहां शिष्‍टाचार बन चुका है। भाजपा के सीए को खनन प्रेमी मुख्‍यमंत्री कहा जा रहा है। अगर मौजूदा सीएम को पांच साल का मौका मिला होता तो ये खेतों की मिट्टी तक खुद हो गई होती।

उत्‍राखंड की समस्‍याओं से निजाद दिला पाने में विफल रही सरकार

हरीश रावत ने कहा हमारी कांग्रेस सरकार में जो समाजसेवी योजनाएं शुरू की गई थी वो इस सरकार ने बंद कर दी। पलायन की समस्‍या, स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा समेत अन्‍य समस्‍याओं से निपट पाने में वर्तमान सरकार विफल रही।

कांग्रेस पूरा करेगी 5 सौ रुपये गैस सिलेंडर देने का वादा
हरीश रावत ने कहा पांच सौ रुपये का सिलेंडर देने का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो किया है जिसे हमारी सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस ने जो कहा है चार धाम चार काम उसके तहत कांग्रेस उत्‍राखंड के लोगों को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा, बेहतर शिक्षा, रोजगार समेत अन्‍य वादें पूरे करेगी।

मैं का सवाल नहीं है अगर हमें 2024 का परिवर्तन लाना है तो सबको साथ लेकर चलना होगा

उत्‍राखंड के मुख्‍यमंत्री क्‍या आप बनने जा रहे हैं? इसके जवाब में हरदा ने कहा सोनिया गांधी जो कहेंगी वो ही सभी को मान्‍य होगा। उत्‍राखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर हाईकमान ही तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। हरीश रावत ने कहा इस समय मैं, मैं का सवाल नहीं है अगर हमें 2024 का परिवर्तन लाना है तो सबको साथ लेकर चलना होगा और जो कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी का निर्णय होगा उसे सबको स्‍वीकार करना होगा । हम ऐसा परिर्वतन लाना चाहते हैं ताकि उत्‍तराखंड में मॉडल बने हम ऐसी सरकार चलाए ताकि अन्‍य राज्‍य कांग्रेस का अनुसरण करें जहां चुनाव हो रहे हैं।

हमें अपना नेतृत्‍व तैयार रखना होगा

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा ये सत्‍यता है कि 2024 के लिए हमें अपना नेतृत्‍व तैयार रखना होगा। कांग्रेस का सौभाग्य है कि हमारे पास चार पीढ़ी के नेत हैं जिनमें हमारे जैसे वरिष्‍ठ नेता जो अभी खेल के मैदान में हैं और दूसरी वो पीढि़यां हैं जिनमें दम है और वो अच्‍छी पारी खेल सकते हैं और चौथी पीढ़ी भी आ चुकी है जिनमें प्रतिनिधित्‍व की क्षमता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+