हरदोई में मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, लखनऊ-दिल्ली रूट बाधित
लखनऊ। यूपी के हरदोई जिले के बघौली स्टेशन के पास शनिवार शाम कोयले से लदी मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेल हादसे के बाद अप व डाउन दोनों ट्रैक बाधित हो गए। हादसे के चलते लखनऊ दिल्ली रूट की पांच ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। जबकि 39 ट्रेनें बदले रूट बदल दिए गए हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है। मौके पर रेलवे विभाग के अधिकारी पहुंच चुके हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

दोनों ट्रैकों पर आवागमन बाधित
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, शाम सवा चार बजे के आसपास कोयले से लदी मालगाड़ी बघौली स्टेशन पार करने के बाद एटी किमी खंभा नंबर 1150 के पास तेज धमाके के साथ एक के बाद एक कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इंजन व उससे पीछे के तीन डिब्बे छोड़कर अन्य डिब्बे पलटे हैं। आनन-फानन में इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया। सण्डीला, हरदोई समेत अन्य स्टेशनों पर ट्रेंनें खड़ी कर दी गईं।

5 ट्रेंने रद्द की गई
मुख्यालय ने रूरेलवे ने शाम सवा बजे लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस व डबल डेकर एक्सप्रेस रद कर दी है। जबकि 39 ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी। मुरादाबाद की ओर आ रही मालगाड़ी के पलटने से मुख्य लाइन पूरी तरह बंद है। हादसे में फिलहाल बारह ट्रेनें प्रभावित बताई जा रही हैं। लखनऊ से मुरादाबाद की ओर आ रही तीन और यहां से लखनऊ की ओर जा रही नौ ट्रेनों को सेक्शन में रोकना पड़ा।

ट्रेन की बोगियां पलटने की वजह अभी स्पष्ट नहीं
डीआरएम एके सिंघल का कहना है कि अभी राहत कार्य शुरू कराया है। ट्रेन की बोगियां पलटने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ड्राइवर ने बताया कि वह निर्धारित स्पीड से कम पर स्पीड पर चल रहा था, अचानक जोर का झटका लगने लगा और फिर डिब्बे पटरी से उतरने लगे। मालगाड़ी के चालक शक्ति कुमार व सहायक चालक संदीप यादव रौजा रेंज के गाड़ी का संचालन कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications