Har Ghar Tiranga: 'हर घर तिरंगा' मूवमेंट से कैसे जुडें? पीएम मोदी ने लिंक शेयर कर बताया तरीका, जानिए
शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच 'हर घर तिरंगा' आंदोलन में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है।
Har Ghar Tiranga: आजादी के अमृत महोत्सव का इस स्वतंत्रता दिवस पर समापन हो रहा है। ऐसे में देश के सभी राज्यों में 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार (11 अगस्त) को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से की जा चुकी है। इसके साथ ही तीन दिन तक 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत पूरे भारत में सभी घरों पर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। पीएम मोदी ने 'हर घर तिरंगा' मूवमेंट में लोगों से शामिल होने की अपील की है।
पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि तिरंगा भारत की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। एक ट्वीट में पीएम ने कहा, " प्रत्येक भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। मैं आप सभी से 13 से 15 अगस्त के बीच #हरघरतिरंगा आंदोलन में भाग लेने का आग्रह करता हूं।"

पीएम ने बताया कैसे ऑनलाइन जुडें अभियान से?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (11 अगस्त) को लोगों से हर घर तिरंगा मूवमेंट से जुड़ने की अपील की। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक लिंक शेयर किया। जिसे क्लिक करने पर फोटो अपलोड करने का ऑप्शन उलब्ध होगा। अपनी फोटो अपलोड करन के साथ आप तिरंगा अभियान से जुड़ जाएंगे। पीएम ने कहा कि https://harghartiranga.com पर क्लिक कर सभी तिरंगा मूवमेंड से जुड़ सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस पहुंचाएगा तिरंगा
हर घर तिरंगा अब डाक घर पहुंचाने के लिए तैयार है। इंडिया पोस्ट विभाग अपने 1.60 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बेच रहा है। सरकार 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। पोस्ट ऑफिस के विभाग की ई-पोस्टऑफिस सुविधा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकते हैं। इसके तहत ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है, इसमें डिलीवरी के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पोस्ट ऑफिस से झंडा केवल 25 रुपये में उपलब्ध है।
ये है बुकिंग प्रोसेस
- ऑनलाइन आर्डर करने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट epostoffice.gov.in पर जाना होगा।
- यहां जाकर आपको हर घर तिरंगा अभियान पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको जितने तिरंगा खरीदना चाहते हैं वह चुनना होगा। अधिकतम आप पांच तिरंगा ही खरीद सकते हैं।
- फिर आपको 'Buy Now' पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
- मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसकी मदद से आप लॉग इन कर सकते हैं।
- पेमेंट आपको ऑनलाइन ही करना होगा।
- अब आपका तिरंगा आपके घर पहुंच जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications