Teachers Day 2024 Wishes: 'शिक्षक का ज्ञान, देश का सम्मान', टीचर्स डे पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
Teachers Day 2024 Wishes: आज भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है,जिसे कि पूरा राष्ट्र 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाता है।आपको बता दें कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने राजनीति में आने से पहले अपने जीवन के 40 साल अध्यापन को दिए थे।
इसी वजह से उनका जन्मदिन 'टीचर्स डे' के रूप में मनाया जाता है। उनका मानना था कि 'बिना गुरु ज्ञान नहीं इसलिए हर किसी के जीवन में एक शिक्षक का होना बहुत जरूरी है।'

आज का दिन उनके बताए गए कथनों पर विचार करने का और अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का है। आप कविताओं, विचारों के जरिए अपने गुरुओं को अपने मनोभाव से अवगत करा सकते हैं।
शिक्षक दिवस पर स्लोगन, कविताएं और शुभकामनाएं ( Teachers Day 2024 Wishes)
- 'गुरु का ज्ञान, देश का सम्मान', शिक्षक दिवस की बहुत सारी शुभकामनाएं।
- 'शिक्षा से सफलता तभी मिलती है, जब शिक्षक सही हो', हैप्पी टीचर्स डे।
- समाज के निर्माण की नींव है शिक्षक, हैप्पी टीचर्स डे।
- जहां शिक्षक हैं, वहां उजाला है, हैप्पी टीचर्स डे।
- गुरु के बिना जीवन अंधकारमय है, हैप्पी टीचर्स डे।
शिक्षक दिवस पर कविता ( Teachers Day 2024 Poem)
गुरु बिन ज्ञान अधूरा रहता,जीवन में रहता अंधेरा,जो दिखाते हैं सच्ची राह, वही शिक्षक होते हैं सवेरा।
============================================
ज्ञान की ज्योति जलाते हैं, हमारे सपनों को पंख देते हैं, शिक्षक वो दीपक हैं, जो अज्ञानता का अंधकार हरते हैं।
===========================================
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं ( Teachers day Wishes)
- शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सभी गुरुओं को मेरा नमन! शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
- हमें सच्ची राह दिखाने और जीवन को ज्ञान से रोशन करने के लिए धन्यवाद! शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
- शिक्षक हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं! शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!"












Click it and Unblock the Notifications