Republic Day 2023: जय जन...कर्तव्य पथ गर्व क्षण...जमीन से आसमान तक यशस्वी भारत
Republic Day Parade (गणतंत्र दिवस) 2023 Live: कर्तव्य पथ पर इतिहास बना क्योंकि आज देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली।
Republic Day Parade 2023 Live: आज राष्ट्र अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी हमारे मुख्य अतिथि रहे। आपको बता दें कि इंडिया और मिस्र इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं। आज का दिन हर भारतीय के लिए अलौकिक और पावन है। आज के खास मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर परेड हुुई क्योंकि इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था, इसके साथ ही आज इस पथ पर इतिहास भी बना क्योंकि देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली, इससे पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ और फिर परेड शुरु हुई। आज कर्तव्य पथ पर एक अनोखा,नया, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत नजर आया। आज इस पथ पर राफेल की दहाड़ दिखी तो ब्रह्मोस का कमाल भी नजर आया, आज पूरी दुनिया भारत के शौर्य और शक्ति की गवाह बनी, इस शौर्यता में शहीदों के प्रति सम्मान भी शामिल है तो वहीं भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखाई पड़ी, आज की परेड में स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति की ताकत भी नजर आई तो वहीं जमीन से लेकर आसमान तक यशस्वी भारत ने लोगों का मन मोह लिया और दुनिया के सामने कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड भारत नजर आया।
इस खास खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज रीफ्रेश करते रहें।
उत्तराखंड देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले लोगों (रजत और निशु) को सम्मानित किया।
मुझे पूरा विश्वास है कि अगले गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश सही पटरी पर होगा और सुरक्षित रहेगा: मध्य प्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस नेता कमलनाथ
Jan 26, 2023, 12:44 PM IST
उत्तराखंड
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
Jan 26, 2023, 12:42 PM IST
मध्य प्रदेश
भोपाल में फहराया तिरंगा
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने PCC कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
Jan 26, 2023, 12:41 PM IST
छत्तीसगढ़
सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
जिन महापुरूषों ने आजादी दिलाई आज उनको नमन करने का दिन है: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Jan 26, 2023, 12:40 PM IST
हैप्पी गणतंत्र दिवस
टीम ShivShastriBalboa ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी।
Jan 26, 2023, 12:35 PM IST
भारतीय दूतावास में फहराया तिरंगा
दुशांबे में भारतीय दूतावास में भी राजदूत विराज सिंह द्वारा तिरंगा फहराया गया है।
Jan 26, 2023, 12:34 PM IST
पश्चिम बंगाल
हम गणतंत्र हैं...
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
Jan 26, 2023, 12:33 PM IST
बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी
पीएम मोदी ने आज बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहनी है,जो कि देश की संस्कृति की पहचान है।
Jan 26, 2023, 12:32 PM IST
राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्य अतिथि, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान किया।
Jan 26, 2023, 12:13 PM IST
गर्व से हर भारतीय का सीना चौड़ा
राष्ट्रगान के साथ, कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का समापन हुआ।
Jan 26, 2023, 12:10 PM IST
जमीन से आसमान तक यशस्वी भारत
फ्लाई पास्ट में भारतीय वायु सेना के 45 विमानों, भारतीय नौसेना के एक और भारतीय सेना के चार हेलिकॉप्टरों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिस देखकर हर इंसान दंग रह गया।
Jan 26, 2023, 12:05 PM IST
जमीन से आसमान तक भारत का शौर्य
परेड के ग्रैंड फिनाले में भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर शामिल हैं।
Jan 26, 2023, 12:04 PM IST
'मानव पिरामिड'
33 डेयर डेविल्स नौ मोटरसाइकिलों पर 'मानव पिरामिड' पेश की है।
Jan 26, 2023, 12:03 PM IST
ये सच में कमाल है
कोर ऑफ सिग्नल्स डेयर डेविल्स की टीम ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
Jan 26, 2023, 11:55 AM IST
शानदार स्टंट
कर्तव्य पथ पर सिग्नल्स डेयर डेविल्स टीम ने किया शानदार स्टंट, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
Jan 26, 2023, 11:53 AM IST
हरियाणा की झांकी
हरियाणा की झांकी भगवद गीता पर आधारित है, इस झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में और गीता का ज्ञान देते हुए दिखाया गया है।
Jan 26, 2023, 11:53 AM IST
3 महिलाओं की उपलब्धि
कर्नाटक की झांकी में 3 महिलाओं की उपलब्धि को दर्शाया गया है। पहली सुलागिट्टी नरसम्मा - एक दाई, तुलसी गौड़ा हलक्की - जिन्हें 'वृक्ष माटे' के नाम से जाना जाता है और सालूमरदा थिमक्का, जिनकी निस्वार्थ सेवा के आगे पूरा देश नतमस्तक है।
Jan 26, 2023, 11:52 AM IST
'नारी शक्ति'
74वें गणतंत्र दिवस परेड में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की झांकी में 'नारी शक्ति' को दर्शाया गया है।
Jan 26, 2023, 11:47 AM IST
उत्तर प्रदेश की झांकी
गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया, जो कि अद्भुत था।
Jan 26, 2023, 11:47 AM IST
रंगारंग झांकियों ने बिखेरा जलवा
गणतंत्र दिवस परेड में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की रंगारंग झांकियों ने बिखेरा जलवा, जिसने भी देखा वो देखता ही रह गया।
Jan 26, 2023, 11:46 AM IST
केरल की झांकी
केरल की झांकी 'नारी शक्ति' और महिला सशक्तिकरण की लोक परंपराओं को प्रस्तुत करती है। झांकी का ट्रैक्टर 2020 पर नारी शक्ति पुरस्कार की विजेता कार्त्यायनी अम्मा का चित्र है, जिन्होंने 96 वर्ष की आयु में साक्षरता परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया।
Jan 26, 2023, 11:46 AM IST
'नया जम्मू और कश्मीर'
जम्मू- कश्मीर की झांकी का विषय 'नया जम्मू और कश्मीर' है, जिसमें अमरनाथ गुफा और ट्यूलिप उद्यान का जिक्र किया गया है।
Jan 26, 2023, 11:41 AM IST
अरुणाचल प्रदेश की झांकी
Rising Sun का प्रदेश कहे जाने वाले अरुणाचल प्रदेश की झांकी साहसिक, खेल, पारिस्थितिकी, संस्कृति, धर्म, इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को प्रदर्शित करती है।
Jan 26, 2023, 11:34 AM IST
त्रिपुरा की झांकी
'महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ त्रिपुरा में पर्यटन और जैविक खेती के माध्यम से सतत आजीविका' विषय के साथ त्रिपुरा की झांकी कर्तव्य पथ पर छा गई है।
Jan 26, 2023, 11:27 AM IST
'स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात'
गुजरात की झांकी देखकर पीएम मोदी हुए गदगद,'स्वच्छ-हरित ऊर्जा' का संदेश देती है ये झांकी।
Jan 26, 2023, 11:26 AM IST
'पर्यटन और लद्दाख की समग्र संस्कृति'
दुनिया के साथ भारत का सामंजस्यपूर्ण संबंध ही उसकी पहचान है, ये ही कहती है ये खूबसूरत झांकी।
READ MORE
3:55 PM, 25 Jan
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
3:55 PM, 25 Jan
राष्ट्रपति के संबोधन का सीधा प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर किया जाएगा। पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारण होगा।
3:55 PM, 25 Jan
रात 9:30 बजे दूरदर्शन पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण होगा।
3:56 PM, 25 Jan
गणतंत्र दिवस समारोह के चीफ गेस्ट मिस्र के राष्ट्रपति 5 मंत्रियों समेत उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल लेकर भारत आए हैं।
3:57 PM, 25 Jan
राष्ट्रपति भवन प्रांगण में आज सुबह उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके सम्मान में भोज दिया है।
4:22 PM, 25 Jan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 43 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार-2022 प्रदान करने की मंजूरी दी है। जिसमें 7 व्यक्तियों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 8 को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 28 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक शामिल हैं। चार पुरस्कार विजेता मरणोपरांत हैं।
4:23 PM, 25 Jan
हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी की यात्रा संबंधों, सभ्यता के संबंधों और स्वतंत्रता के लिए साझा संघर्ष के विशेष और अनूठे बंधन को दर्शाती है जिसे भारत और मिस्र ने वर्षों से बनाया है: विदेश सचिव विनय क्वात्रा
4:23 PM, 25 Jan
दोनों नेताओं (मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और PM मोदी) ने विदेश नीति के साधन के रूप में देशों द्वारा आतंकवाद के उपयोग की कड़ी निंदा की।जो आतंकवाद को प्रोत्साहित, समर्थन और वित्त प्रदान करते हैं,उनके खिलाफ ज़ीरो टोलरेंस का आह्वान किया है: विदेश सचिव विनय क्वात्रा
4:36 PM, 25 Jan
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों और कलाकारों के साथ बातचीत की, जो इस वर्ष के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का हिस्सा हैं।
4:44 PM, 25 Jan
बीते कुछ हफ्तों में मुझे युवाओं से मिलने का मौका मिला। युवाओं से संवाद 2 कारणों से मेरे लिए महत्वपूर्ण होता एक तो इसलिए कि युवाओं में ऊर्जा होती है, ताजगी होती है जुनून होता है और नयापन होता है। युवाओं के माध्यम से सारी सकारात्मकता मुझे लगातार प्रेरित करती रहती है:PM नरेंद्र मोदी
4:44 PM, 25 Jan
दूसरा युवा देश की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी भी युवा हैं। देश के निर्माण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी युवाओं के कंधे पर है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
6:23 PM, 25 Jan
दिल्ली: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए।
7:10 PM, 25 Jan
संविधान के लागू होने से लेकर आज तक हमारी यात्रा अद्भुत रही है। इससे कई अन्य देशों को प्रेरणा मिली है। प्रत्येक नागरिक को भारत की गौरव-गाथा पर गर्व का अनुभव होता है: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
7:10 PM, 25 Jan
भारत एक गरीब और निरक्षर राष्ट्र की स्थिति से आगे बढ़ते हुए विश्व-मंच पर एक आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र का स्थान ले चुका है। संविधान-निर्माताओं की सामूहिक बुद्धिमत्ता से मिले मार्गदर्शन के बिना यह प्रगति संभव नहीं थी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
7:12 PM, 25 Jan
हम सब एक ही हैं, और हम सभी भारतीय हैं। इतने सारे पंथों और इतनी सारी भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया है बल्कि हमें जोड़ा है। इसलिए हम एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सफल हुए हैं। यही भारत का सार-तत्व है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
7:16 PM, 25 Jan
राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षार्थियों को इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करते हुए हमारी सभ्यता पर आधारित ज्ञान को समकालीन जीवन के लिए प्रासंगिक बनाती है।
7:16 PM, 25 Jan
पिछले साल भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।यह उपलब्धि, आर्थिक अनिश्चितता से भरी वैश्विक पृष्ठभूमि में प्राप्त की गई। सक्षम नेतृत्व और प्रभावी संघर्षशीलता के बल पर हम शीघ्र ही मंदी से बाहर आ गए और अपनी विकास यात्रा को फिर से शुरू किया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
7:16 PM, 25 Jan
महिला सशक्तीकरण तथा महिला और पुरुष के बीच समानता अब केवल नारे नहीं रह गए हैं। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि महिलाएं ही आने वाले कल के भारत को स्वरूप देने के लिए अधिकतम योगदान देंगी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
7:17 PM, 25 Jan
'भारत हमेशा डॉ बीआर अम्बेडकर का आभारी रहेगा'
भारत हमेशा डॉ बीआर अम्बेडकर का आभारी रहेगा, जिन्होंने संविधान की मसौदा समिति का नेतृत्व किया और इस प्रकार इसे अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
7:18 PM, 25 Jan
हमें विधिवेत्ता बीएन राऊ की भूमिका को भी याद रखना चाहिए, जिन्होंने प्रारंभिक मसौदा तैयार किया था और अन्य विशेषज्ञ और अधिकारी जिन्होंने संविधान बनाने में मदद की। हमें इस बात पर गर्व है कि उस विधानसभा के सदस्यों ने भारत के सभी क्षेत्रों और समुदायों का प्रतिनिधित्व किया और उनमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं: मुर्मू
7:18 PM, 25 Jan
भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए गगनयान कार्यक्रम प्रगति पर है। यह भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान होगी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
7:19 PM, 25 Jan
इस वर्ष भारत G20 देशों के समूह की अध्यक्षता कर रहा है। विश्व-बंधुत्व के अपने आदर्श के अनुरूप, हम सभी की शांति और समृद्धि के पक्षधर हैं। G20 की अध्यक्षता बेहतर विश्व के निर्माण में योगदान हेतु भारत को अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करती है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
7:34 PM, 25 Jan
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान
मैं किसानों, मजदूरों, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की भूमिकाओं की सराहना करती हूं जिनकी सामूहिक शक्ति हमारे देश को "जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान" की भावना के अनुरूप आगे बढ़ने में सक्षम बनाती है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
7:35 PM, 25 Jan
राष्ट्रपति ने सेना की तारीफ की
मैं उन बहादुर जवानों की विशेष रूप से सराहना करती हूं जो सीमाओं की रक्षा करते हैं और किसी भी त्याग तथा बलिदान के लिए सदैव तैयार रहते हैं। देशवासियों को आंतरिक सुरक्षा प्रदान करने वाले अर्ध-सैनिक बलों तथा पुलिस-बलों के बहादुर जवानों की मैं सराहना करती हूं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
6:10 AM, 26 Jan
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है, पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। देश की राजधानी आज गणतंत्र दिवस के जश्न के लिए पूरी तरह से तैयार है।
6:18 AM, 26 Jan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 7.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।
6:18 AM, 26 Jan
901 जवानों को गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है, इसमे सर्वाधिक 111 जवान सीआरपीएफ के हैं।
6:18 AM, 26 Jan
गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10 बजे से शुरू होगी। परेड से पहले दिल्ली की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
7:43 AM, 26 Jan
राजस्थान
तिरंगा फहराया
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणतंत्र दिवस पर जयपुर के सीएम हाउस में तिरंगा फहराया
8:01 AM, 26 Jan
परेड में दिखेगी 'न्यू इंडिया' की झलक
आज कर्तव्य पथ पर केंद्र शासित प्रदेशों से 17 और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से 6 झांकियां भी चलेंगी।