शाहरूख की "हैप्पी न्यू ईयर" नहीं देखने दी तो बीवी ने पिया एसिड
शिवपुरी। बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरूख खान के प्रति लोगों की मोहब्बत किसी से छुपी नहीं है। शाहरूख की एक झलक पाने को लोग घंटो उनके घर के बाहर इंतजार करते दिखते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि शाहरूख के लिए कोई अपनी जान की बाजी भी लगा सकता है, नहीं ना.. लेकिन ऐसा हुआ है मध्यप्रदेश में।
आपको जानकर हैरत होगी कि मध्यप्रदेश के शिवपुरी में रहने वाली 21 वर्षीय नेहा सेन ने सिर्फ इसलिए एसीड पी लिया क्योंकि उसके पति विशाल ने उसे शाहरूख खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म "हैप्पी न्यू ईयर" को उसे दिखाने से इंकार कर दिया था। विशाल ने पहले नेहा से वादा किया था कि वो उसे शाहरूख की फिल्म "हैप्पी न्यू ईयर" जरूर दिखायेगा लेकिन बाद में उसने भारी भीड़ का हवाला देते हुए उसे छोड़कर अकेले ही फिल्म देखने चला गया।
यह दिवानगी है कि पागलपन
जिसके बाद गुस्से से तिलमिलाई शाहरूख की दिवानी नेहा ने घर में रखी तेजाब की बोतल गटक ली। नेहा को गंभीर हालत में शिवपुरी के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के इंटर्नल ऑर्गेन्स डैमेज हो गए हैं। पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। नेहा की हालत नाजुक बनी हुई है।
"हैप्पी न्यू ईयर" कर रही है गाढ़ी कमाई
मालूम हो कि 24 अक्टूबर को रिलीज हुई फराह खान की फिल्म "हैप्पी न्यू ईयर" ने मात्र चार दिनों में ही 140 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, विवान शाह और बोमन ईरानी ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म के निर्माता खुद शाहरूख खान हैं। फिल्म को समीक्षकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है बावजूद इसके फिल्म को आम जनता पसंद कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications